Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीर, फैंस लगा रहे यह कयास

हमें फॉलो करें सलमान खान ने मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीर, फैंस लगा रहे यह कयास

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (14:58 IST)
Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
 
इसी बीच सलमान खान ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल, सलमान खान ने अपनी एक डैशिंग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ एक लेडी भी नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर में लड़की की सिर्फ पीठ दिखाई दे रही है। 
 
तस्वीर में सलमान ने लड़की के कंधे पर रखा हुआ है। दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए है। और उनके कपड़ों पर एक नंबर लिखा 27/12 है। वहीं तस्वीर पर लिखा हुआ है। 'कल अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर करूंगा।' सलमान खान ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा आपकी पीठ थपथपाऊंगा।'
 
सलमान खान की ये तस्वीर देककर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भाईजान को भाभी मिल गई है। एक यूजर ने लिखा, 'भाभी जी नमस्ते।' एक अन्य ने लिखा, 'भाभी के चेहरे का जल्द खुलासा होने वाला है।'
 
सलमान खान के साथ यह लड़की कौन है इसका खुलासा कल हो जाएगा। तब तक फैंस अपनी तरफ से अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में सलमान खान एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' में दिखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का एंथम सॉन्ग 'जीतेंगे' इस दिन होगा रिलीज