Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर से नहीं, दीपिका को है एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर से लगाव

हमें फॉलो करें रणवीर से नहीं, दीपिका को है एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर से लगाव
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव-स्टोरी सभी को पता है। दीपिका और रणवीर अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं करते हैं, लेकिन एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधा करते हैं। इस रिश्ते में रणवीर की तरफ से जो त्रीवता नजर आती है वो दीपिका की ओर से नहीं दिखाई देती है।  
 
एक खबर के मुताबिक दीपिका अब तक अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाई हैं। दीपिका और रणबीर ने भी एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बावजूद अब तक दीपिका, रणबीर को अपने दिमाग से निकाल नहीं पाई हैं और हो सकता है कि यह उनके नए रिश्ते में दरार पैदा कर दे। 
 
सूत्र के मुताबिक रणबीर अपने ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ गए लेकिन उन्हें लेकर दीपिका का इमोशनल अटैचमेंट खत्म नहीं हुआ है। रणबीर अब दीपिका को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं लेकिन दीपिका अपने प्यार को दोस्ती का नाम नहीं दे पा रहीं। 
 
हालांकि रणवीर इस बारे में जानते हैं और उन्हें अपने प्यार पर भरोसा है। सूत्र के मुताबिक रणवीर बहुत अच्छे इंसान हैं और किसी भी लड़की के लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड हो सकते हैं। वे दीपिका के मन में रणबीर के लिए प्यार समझते हैं और दीपिका के उस चीज़ से बाहर निकलने का इंतज़ार कर रहे हैं। 
 
वैसे दीपिका भी अपने नए रिश्ते में बहुत खुश हैं। वे ज़्यादातर वक़्त रणवीर के साथ बिताने की कोशिश करती हैं। उन्होंने नया साल और अपना जन्मदिन भी रणवीर के साथ मनाया। उस ट्रिप में उनके परिवार वाले भी शामिल थे। फिलहाल ये लव-बर्ड्स अपनी फिल्म 'पद्मावत' के इंतज़ार में हैं, लेकिन इनके फैंस चाहते है कि ये जल्द ही शादी कर ले। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन अब दुनिया के मोस्ट हैंडसम एक्टर