Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए आया फोन, पुलिस में दर्ज कराया केस

हमें फॉलो करें 'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए आया फोन, पुलिस में दर्ज कराया केस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (11:10 IST)
Elvish Yadav: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। दुनियाभर में एल्विश के हजारों चहाने वाले हैं। इसी बीच एल्विश यादव से 1 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने की खबर सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने फोन लगाकर एल्विश से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इस मामले में एल्विश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
webdunia
एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात कॉलर ने 1 करोड़ रुपए की मांग करते हुए फोन किया। ये कॉल किसने की यह उन्हें नहीं पता। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत ही केस दर्ज कर लिया।
 
बता दें कि एल्विश यादव सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। बाद में वो शो के विनर बने थे। इस शो का विनर बनने के बाद एल्विश के पास कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रवीना टंडन के साथ इंटीमेट सीन करते समय जब कांप रहा था उम्र में उनसे बहुत छोटा हीरो