Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई लेम्बोर्गिनी कार, जानिए कितनी है कीमत

हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई लेम्बोर्गिनी कार, जानिए कितनी है कीमत

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:16 IST)
Shraddha Kapoor bought a new car: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री मेंअलग पहचान बनाई है। श्रद्धा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। अब श्रद्धा ने अपने कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल कर ली है।
 
श्रद्धा कपूर ने दशहरे के मौके पर एक ब्रांड न्यू लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने रेल कलर की लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खुद को गिफ्ट की है। इस कार की कीमत लगभग 4.04 करोड़ रुपए है। कार शोरूम ऑटोमोबिली अर्देंट इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धा के कार खरीदने की जानकारी दी है। 
 
शोरूम ने लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, कोई अजीब तरीका नहीं, श्रद्धा कपूर ने अभी एक ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है! भले ही वे बॉलीवुड की सबसे बड़े कलाकार नहीं रहीं लेकिन श्रद्धा कपूर उन कलाकारों में से एक हैं जो सबसे अलग दिखती हैं और अब उसे इस रोसो एंटेरोस लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका को पिक अप करते देखना उन्हें इंफिनिटली कूल कर देगा।
 
इस कार को भारत में अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस कार की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा और ये कार 0-100 की रफ्तार 3.2 सेकंड में ही पकड़ लेती है।
 
बता दे कि श्रद्धा कपूर के पास दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। इसमें ऑडी क्यू7, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये, दो करोड़ की कीमत की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और एक करोड़ से ज्यादा की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलई शामिल है। 
 
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। अब वह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में दिखाई ‍देंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दशहरा के मौके पर शाहिद कपूर ने अनाउंस की नई फिल्म 'देवा', इस दिन होगी रिलीज