Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान, अक्षय-टाइगर की Bade Miyan Chote Miyan का धमाकेदार टीजर रिलीज

फिल्म में दो एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आने वाले हैं

हमें फॉलो करें दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान, अक्षय-टाइगर की Bade Miyan Chote Miyan का धमाकेदार टीजर रिलीज

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 24 जनवरी 2024 (11:05 IST)
Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस दो एक्शन स्टार को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 
 
मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती हैं, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वह कहते हैं, प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो भूत, वर्तमान और भविष्य को बदल देगा। 
 
एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मुझे कौन रोकेगा..? इसके बाद अक्षय और टाइगर की एंट्री होते है। वो कहते हैं, दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम… बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम।'
 
webdunia
टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार्स दुश्मनों के साथ जंग लड़ते हुए और उनकी धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और रॉनित रॉय भी नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fighter के मेकर्स को झटका, खाड़ी देशों में लगा फिल्म पर बैन