Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का प्राइवेट वीडियो फिर हुआ लीक, एक्ट्रेस बोलीं- लोग चाहते है दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं...

हमें फॉलो करें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का प्राइवेट वीडियो फिर हुआ लीक, एक्ट्रेस बोलीं- लोग चाहते है दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं...

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (14:31 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते‍ दिनों अक्षरा का एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह का एक कथित एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। 
 
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह ही है। लेकिन अक्षरा के नाम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वायरल हो रहे इस अश्लील वीडियो पर अक्षरा सिंह का बयान भी सामने आया है।
 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि एक गैंग है जो साल 2018 से उनके पीछे पड़ी है और वह चाहते हैं की मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं। आजतक से बातचीत के दौरान अक्षरा ने कहा, एमएमएस वाली खबर बेबुनियाद है। साल 2018 से इंडस्ट्री का एक खास गुट उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
 
webdunia
अक्षरा सिंह ने कहा, ये सब मेरे साथ करियर के शुरुआती दिनों से हो रहा है, जब मैं स्ट्रगल कर रही थी। पहले मैं इसे अनदेखा कर देती थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मेरी चुप्पी का सबने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। अब इन चीजों को सहा नहीं जा सकता।
 
एक्ट्रेस ने कहा, ये लोग यही चाहते हैं कि मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं और मैं भी उनकी तरह इन सब चीजों से तंग आकर फांसी लगा लूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। इंडस्ट्री के लोग गुट बनाकर किसी एक्ट्रेस को परेशान करने की सारी हदें तोड़ देते हैं। मैं काफी स्ट्रांग हूं, मैं कभी हार नहीं मानूंगी।
 
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी भी हिस्सा ले चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस