Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

हमें फॉलो करें आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल, समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (13:17 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आकांक्षा की मां मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आकांक्षा के अचानक ऐसा कदम उठाने से उनके फैंस भी काफी सदमें में हैं।
 
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं। हाल ही में आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके पेट से 20 एमएल भूरे रंग का संदिग्ध लिक्विड पदार्थ बरामद हुआ है। इसके अलावा आकांक्षा की कलाई पर चोट के निशान भी मिले हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद आकांक्षा के वकील ने सवाल खड़े किए हैं।
 
वहीं इस मामले में समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वह विदेश नहीं भाग पाए। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी समर और संजय गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि दोनों विदेश भाग सकते हैं।
 
आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने निर्देशक आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। मेरी जंग मेरा फैसला नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत करने के बाद, वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'जुबली' के मदन कुमार की इंडस्ट्री में हो रही चर्चा, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स क्यों हैं उनसे नाराज?