Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

थ्रेडिंग के बाद उठ जाते हैं दाने? इन 5 टिप्स को आजमाएं

इन 5 घरेलू उपाय की मदद से नहीं होंगे थ्रेडिंग के बाद दाने

हमें फॉलो करें Threading Rashes

WD Feature Desk

Threading Rashes
  • थ्रेडिंग करवाने के बाद खीरा लगाएं।
  • गुलाब जल त्वचा के दाने के लिए मददगार है।
  • थ्रेडिंग के बाद कच्चे दूध का इस्तेमाल लाभकारी है।
Threading Rashes : अक्सर कई महिलाएं आइब्रो या अपरलिप्स बनवाने के लिए थ्रेडिंग करवाना पसंद करती हैं। अनचाहे बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग बेहतर तरीका है, हालांकि इससे थोड़ा दर्द महसूस होता है लेकिन बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा कई महिलाओं को थ्रेडिंग कराने के बाद दाने उठने लगते हैं। ALSO READ: देसी घी में मिला लें ये मामूली चीज़, दाग धब्बे जड़ से हो जाएंगे गायब

ऐसा कई कारण से हो सकता है जिसमें सेंसिटिव स्किन, धागे से एलर्जी या अन्य स्किन एलर्जी हो सकती हैं। कई बार थ्रेडिंग करवाने के बाद दाने की समस्या अधिक हो जाती है जिससे खुजली और पिम्पल की समस्या होने लगती हैं। अगर आपको भी ये समस्याएं होती हैं तो आप इन घरेलू उपाय को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन Threading Rashes Remedy के बारे में....
webdunia
1. खीरा : थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर करीब 2-3 मिनट तक खीरे को रहें। इसकी ठंडी तासीर से जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी।
 
2. गुलाब जल : थ्रेडिंग के बाद अक्सर लोगों की त्वचा पर लालिमा आ जाती है। इसे दूर करने के लिए गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल त्वचा के दाने भी ठीक करने में मददगार होता हैं।
 
3. कच्चा दूध : दूध का चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। उसी तरह थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, ऐसे में कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। इससे फर्क आपको खुद महसूस होगा।
 
4. चंदन : चंदन भी त्वचा को कई फायदे देता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे जलन और दर्द कम हो जाता है। मार्किट में आपको कई तरह के चंदन पाउडर मिल जाएंगे।
 
5. बर्फ : कई बार थ्रेडिंग करवाने के बाद त्वचा पर दाने निकल आते हैं। ऐसे में आप अगर उस जगह पर बर्फ लगाएंगी तो इससे आपके दाने बैठ जाएंगे और जलन भी कम हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chair Yoga: ऑफिस चेयर पर करें ये 3 योगासन, तुरंत कम होगा मोटापा