Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रात को सोने से पहले सादे पानी में मिलाकर लगाएं ये खास चीज

महंगी क्रीम वाला निखार अब मिलेगा घर पर ही

हमें फॉलो करें रात को सोने से पहले सादे पानी में मिलाकर लगाएं ये खास चीज

WD Feature Desk

Natural skin tips: महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ साधारण नुस्खे भी स्किन के नेचुरल निखार को फिर से पाने के लिए अपनाए जा सकते हैं
 
Natural skin care tips for Natural glow in hindi: अपनी स्किन को निखारने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। महंगे स्किन केयर व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से लेकर एक्सपेंसिव ट्रीटमेंट तक  इस्तेमाल करने के बाद भी असली नेचुरल निखार नहीं मिल पाता। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं, जिनसे नेचुरल ग्लो मिल नहीं पाता है।

असल में नेचुरल निखार हमेशा नेचुरल चीजों से आता है और यही कारण है कि आज भी स्किन के लिए देसी व घरेलू नुस्खों को इतना पसंद किया जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से बिना महंगी क्रीम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के स्किन का नेचुरल निखार वापस पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं स्किन ग्लो पाने के कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में।
 
पानी में मिलाएं ये किचन आइटम
सादे पानी में एक चम्मच ओट्स मिलाकर उसे अपने चेहरे पर लगाने से स्किन का खोया निखर वापस आ जाता है। किचन में मिलने वाला ओट्स सिर्फ आपके पेट के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। पानी के अलावा आप ओट्स को दूध में भिगोकर भी लगा सकते हैं। ओट्स सिर्फ नेचुरल ग्लो ही नहीं बल्कि यह स्किन की कई बीमारियों का इलाज करने में  भी मदद करता है।
 
ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आप ओट्स और सादे पानी जैसी साधारण चीजों की मदद से स्किन का निखार पाना चाहते हैं, तो यह आसान विधी अपनाएं। एक कटोरी में एक चम्मच ओट्स डालें और उनमें थोड़ा सा पानी मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। अब सादे पानी से मुंह धोकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के लिए इसे लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो पानी की जगह दूध भी ले सकते हैं।

webdunia
 
लगाने का सही समय
स्किन पर ओट्स का पूरा फायदा लेने के लिए उसका सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी होता है। वैसे तो इस साधारण नुस्खे का किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे रात को सोने से ठीक पहले इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि रात को आपकी स्किन रिपेयरिंग मोड में होती है। ओट्स का यह फेक पैक स्किन को बेहतरीन तरीके से एक्स्फोलिएट करता है।  
 
डॉक्टर की सलाह है जरूरी
स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए नियमित रूप से स्किन केयर एक्सपर्ट से जांच कराना भी जरूरी होता है, क्योंकि कई बार स्किन से जुड़ी कोई छोटी सी समस्या किसी अंदरूनी बीमारी का लक्षण भी हो सकती है, जो बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। अगर आपको स्किन पर किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में संपर्क जरूर करें।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वजन बढ़ाने के लिए गेहूं की जगह इन आटों की खाएं रोटी