Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Beauty Care : गर्मी में होंठों की देखभाल जरूर करें, ये 5 tips हैं खास आपके लिए

हमें फॉलो करें Beauty Care : गर्मी में होंठों की देखभाल जरूर करें, ये 5 tips हैं खास आपके लिए
आइए, आपको कुछ ऐसे कमाल के और आसान से नुस्खे बताते हैं जिन्हें नियमित तौर पर अपनाने से आप पा सकती हैं सुंदर और मुलायम होंठ -
 
1 जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगाएं। तीन-चार दिन नियमित उपचार करने पर आपके होंठों की दरारें भरने लगेंगी।
 
2 होंठों में दरारें होने पर थोड़ा-सा शहद लेकर अंगुली से धीरे-धीरे मलें। कुछ ही दिनों के प्रयास से आपके होंठ पहले की तरह चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।
 
3 दो बड़े चम्मच कोकोआ बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी पर एक बर्तन में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोकोआ बटर मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का सौंदर्य बना रहेगा।
 
4 पपड़ी का जमा रहना होंठों का रोग ही बन गया है तो आप इससे भी निजात पा सकती हैं। इसके लिए एक छोटा चम्मच मेहंदी की जड़, करीब 60 मि.ग्रा. बादाम का तेल, 15 ग्राम बीज वैक्स लें। मेहंदी की जड़ को कूट लें और दस दिन तक इसे बादाम के तेल में भिगोएं। दस दिन बाद तेल को छान लें। मोम को पहली विधि के अनुसार ही गरम पानी पर रखकर पिघला लें। अच्छी तरह से फेंटें। इसे लिप ब्रश से होंठों पर लगाना शुरू कर दें।
 
5.नींबू होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा हो सकता है। नींबू के रस को नियमित रूप से रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं। इस उपाय को कम से कम दो महीने करें। जरूर फायदा मिलेगा।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप नहीं जानते होंगे आखिर क्यों लगती है हमें गर्मी की लू?