Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फॉलो करें ये 5 Tricks, लिपस्टिक टिकेगी लंबे समय तक

हमें फॉलो करें फॉलो करें ये 5 Tricks, लिपस्टिक टिकेगी लंबे समय तक
कई बार शादी, पार्टी, फैमिली फंक्शन या ऑफिस भी लिपस्टिक लगाकर जाते हैं तब कुछ मिनट में ही लिपस्टिक खत्म होने लगती है। जब बार-बार लिपस्टिक को लगाते हैं तो होंठ खराब होने लगते हैं। लिपस्टिक को लंबे वक्त तक रखने के लिए या तो आपको महंगी लिपस्टिक खरीदना पड़ती है या फिर कुछ ट्रिक्स है जिससे लंबे वक्त तक लिपस्टिक लगी रहेगी। तो आइए जानते हैं लिपस्टिक को कैसे लंबे वक्त तक टिका कर रखें- 
 
1. लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे इसके लिए आप कुछ देर पहले उसे फ्रीज में रख दें। तैयार होने के बाद सबसे आखिरी में लगाएं। 
 
2. अपने होंठो पर हल्का सा फाउंडेशन लगा लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे वक्त तक टिकी रहेगी। 
 
3. जब भी आप लिप लाइनर लगाएं तो उसे पूरे होंठो पर लगाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक देर तक टिकी रहेगी। 
 
4. लिपस्टिक लगाने के बाद टिश्यू पेपर दोनों होंठ के बीच में रखकर हल्का-सा दबा लें। इससे लिपस्टिक का मेट लुक लगेगा। 
 
5. अपने होंठो की देखभाल करते रहे। रात को सोने से पहले अपनी नाभि पर नारियल का तेल लगा लें। इससे आपके नरम बने रहेंगे और फटेंगे भी नहीं।

 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंह में गर्मी से हो रहे छालों को दूर भगाएं, आइसक्रीम का करें सेवन