Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

22 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 22 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा में सावधानी रखें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही काम बन जाएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चोट व रोग से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। शत्रुभय रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। चिंता बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। नई योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, रोग व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बनते काम बिगड़ेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कष्ट संभव है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 मई 2018 : आपका जन्मदिन