Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 से 14 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 8 से 14 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे,जानिए 

मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से का आनंद ले सकते हैं। आपके करीबी लोगों के मन में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपकी लगन और मेहनत की वजह से आपके सामने सुनहरा मौका आने के संकेत हैं। पढ़ाई में स्थिति आपेक अनुकूल रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : परपल
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कार्यस्थल पर महत्व रखने वाले लोगों के मन में अपनी जगह बना सकते हैं। अपने विचार को व्यवहार में बदलना भले ही मुश्किल लग रहा है, लेकिन इसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कल के लिए किसी काम को टालने से बचें, खासतौर से पढ़ाई के मामले में। घर के बुजुर्ग की इच्छा का सम्मान कर सकते हैं, भले ही वे आपको असंगत ही क्यों न लगें। आपके पास पैसे की कमी नहीं है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर फिजूलखर्ची से परहेज कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन किसी से कोई उम्मीद पालने से बचें। पेशेवर स्तर पर आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी बढ़ाई जाने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर बेहतर परिणाम देने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं। किसी का प्यार पाने का सपना पूरा होने वाला है। फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगाकर बचत पर ध्यान दे सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
कार्यस्थल पर आपको आगे बढ़ाने वाले किसी प्रभावशाली व्यक्ति के प्रति एहसान जता सकते हैं। पढ़ाई के मामले में 'कोई दूसरा क्या कहता या क्या करता है' को छोड़कर अपने अनुसार निर्णय लेना सही रहेगा। आपके द्वारा प्यार का पहला कदम बढ़ाए जाने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों के सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपकी मेहनत से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। हर किसी के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाकर रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
किसी उलझे हुए मुद्दे पर अपना विचार रखने के लिए आपको किसी के मदद की जरूरत हो सकती है। किसी समारोह में बचपन के दोस्त से मुलाकात होने की उम्मीद है, उसके साथ बचपन की यादों में खो सकते हैं। कोई आपका प्यार पाने के मकसद से आपको अपने आसपास बनाए रखना चाहेगा। प्यार होने के बाद भी आप उसके साथ खेल, खेल सकते हैं। किसी खास पर्यटक स्थल पर घूमने जाने के लिए कोई आपसे आग्रह कर सकता है। किसी काम को पेंडिंग छोड़ने से बचें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
अपने करीबी के यहां किसी समारोह में शामिल होने में असमर्थ रहेंगे, इसके लिए कोई अन्य बहाना बना सकते हैं। पेशेवर और शिक्षा के स्तर पर आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी। समय पर किसी परियोजना को पूरा कर आप अपनी अहमियत बढ़ा सकते हैं। ज्यादा खर्च करने के लिए ज्यादा कमाने का प्रयास किए जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के मद्देनजर कोई ठोस कदम उठाया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
जिस किसी परियोजना को आपने हाल में ही शुरू किया है, उससे अच्छी आमदनी आने की संभावना है। अपने शुभचिंतकों के साथ रोमांचक समय बिताए जाने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसे आप कुशल तरीके से पूरा करने में सक्षम हैं। जो लोग कार्यस्थल पर अपना डिपार्टमेंट बदलवाने की इच्छा रखते हैं, स्थिति उनके अनुकूल रहने की संभावना है। घरेलू स्तर पर खुशहाल समय गुजरने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पेशेवर और निजी दोनों ही स्तर पर सबकुछ आपके अनुकूल रहने की संभावना है। किसी नई संपत्ति पर अधिकार कायम कर सकते हैं। घरेलू शांति कायम रखने के लिए दूसरों के मामले में पड़ने से बचें। प्रेम-प्रसंग में रोमांच बना रहेगा। पेशेवर स्तर पर व्यस्त लेकिन तनावमुक्त समय गुजरने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर आज का दिन संतोषजनक रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
परिवार के किसी बच्चे को पढ़ाई के संदर्भ में आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। आपके सहयोग से पढ़ाई के स्तर में सुधार संभव है। पेशेवर स्तर पर किसी विशेष समस्या से सामना किए जाने के संकेत हैं। जिस किसी चीज के लिए आपकी अदम्य इच्छा है, उससे घर वालों को ऐतराज हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति को अपने अधिकार में कमी आने का एहसास होने की संभावना है। प्रेम को अगले स्तर तक ले जाने के प्रयास में आपको आंशिक सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। किसी यात्रा के दौरान परेशानी झेलना पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
वर्तमान परिस्थिति में आपको अपने कंधे पर कुछ जिम्मेदारियां लेनी पड़ सकती हैं। अब आप पेशेवर और आर्थिक दोनों ही स्तर पर स्थिरता हासिल करने वाले हैं। आपको अपने विचारों को व्यवहार का रूप देने का मौका मिलने वाला है। कार्यस्थल पर जिन बातों से आपको मानसिक परेशानी हो रही थी, अब वो दूर हो जाने की संभावना है। डूब चुका मेहनताना वापस हासिल कर सकते हैं। कोई अपनी सामाजिक छवि चमकाने के लिए आपकी सहायता ले सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप किसी से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या की की आशंका है। जीवनसाथी से दूरी बढ़ती हुई नजर आ रही है। किसी बात पर अड़ने से बेहतर है कि आप अपनी गलतफहमी को स्पष्ट कर लें। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को रिश्ते की मिठास बरकरार रखने के लिए विशेष सावधान रहने की जरूरत है। किसी संपत्ति के मामले में रास्ता निकालने में कठिनाई आ सकती है, सामने वाला अपनी बातों पर अटका रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी
 
मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
किसी चुनौतीपूर्ण कार्य के कारण आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। पेशेवर स्तर पर बदलाव लाने की इच्छा को अभी दबाकर रखना पड़ेगा, इसके लिए अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। आप में से कुछ लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा व्यवस्थित होने की जरूरत है। आर्थिक स्तर पर आ रहीं परेशानियों को दूर करने के लिए आपको एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। आलस के कारण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, थोड़ा व्यायाम करने पर ध्यान दे सकते हैं। आने वाले समय में आयोजित किए जाने वाले समारोह के लिए योजना बनाए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा स्लेटी

ALSO READ: कितना बरसेगा धन इस साल, जानिए 12 राशि के अनुसार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...