Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी 2018 : कैसा है यह महीना 12 राशियों के लिए

हमें फॉलो करें जनवरी 2018 :  कैसा है यह महीना 12 राशियों के लिए
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* जनवरी माह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानि
 
 
मेष
 
 
मेष राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि मध्यम  रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता की तीर्थयात्रा के योग हैं।
 
दि. 3, 21 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ
 
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में सहयोगियों से  परेशानी रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा के योग हैं।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन
 
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहेगा। किसी अपने  वाले से परेशानी आएगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं।
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
कर्क
 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह कोर्ट-कचहरी में सफलता वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति  होगी। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी। 
 
दि. 18, 27 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह
 
सिंह राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में सहयोग प्राप्त  होगा। परिवार में आर्थिक परेशानी आएगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या
 
कन्या राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी से पूर्ण  सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होगा।
 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
तुला
 
तुला राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। जीवनसाथी  से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक परेशानी आएगी।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक
 
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। राजनीति में परेशानी आएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। भाई  को परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि. 12, 24 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु
 
धनु राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।  पत्नी को कष्ट रहेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान का लाभ मिलेगा।
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। माता  को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा।
 
दि. 9, 27 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ
 
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह सामाजिक यात्रा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से  परेशानी आएगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा के योग हैं। कुटुम्ब से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 11, 26 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन
 
मीन राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि में तकलीफ रहेगी। किसी मित्र से परेशानी आ  सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से मुक्ति मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनवरी 2018 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए