Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 23 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी बाधा दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। कष्ट संभव है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। विवाद से बचें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर होगी। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। मान बना रहेगा। झंझटों में न पड़ें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 जनवरी 2018 : आपका जन्मदिन