Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 8 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भगवान पर भरोसा करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। शत्रु भय बना रहेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मान कम होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधानी रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बना रहेगा। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद से क्लेश होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से क्लेश होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन