7 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : बेवजह झुंझलाहट रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों की आवाजाही रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उचित निर्णय ले पाएंगे। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, बाकी सामान्य रहेगा। चिंता बनी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्‍ठजन सहयोग करेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग से काम बनेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। धनार्जन होगा। अपनी जानकारी गोपनीय रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ेंगे। आवक बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग से काम बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्य कार्य में सहयोग करेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

ALSO READ: 13 सितंबर को होगी श्री गणेश स्थापना, जानिए शुभ सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख