Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 29 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी व लापरवाही घातक सिद्ध होगी। लेनदारी में सफलता नहीं मिलेगी। धनहानि संभव है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ कम होगा। धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय ठीक रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

29 जून 2018 : आपका जन्मदिन