Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 जून से 1 जुलाई : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 25 जून से 1 जुलाई : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आपके जीवन के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। काम और परिवार दोनों ही मामलों में आप खुशकिस्मत रहेंगे। जो चीजें आपके लिए जरूरी नहीं है, उससे दूरी बनाकर अपने काम से मतलब रख सकते हैं। रोमांटिक जीवन में रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद है। आप अपने इर्द-गिर्द प्यार करने वाले लोगों से घिरे रहेंगे, सबके साथ रहने का आनंद ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
होम मेकर्स अपने पसंद की चीजें खरीदने में कामयाब रहने वाली है। स्पष्ट और सीधा बोलने की प्रवृत्ति के कारण कोई आपका कायल हो सकता है। आपकी कार्य करने की क्षमता और शैली से बॉस के प्रभावित होने की संभावना है। रोमांटिक स्तर पर उठाया गया कदम कारगर साबित होगा, प्रेम संबंध में और मजबूती आने की उम्मीद है। जो मकान आपको पसंद है, वो आपके वश से बाहर का हो सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आज का दिन आपके लिए खास दिनों में रहने वाला है। आपको अपने अनुकूल माहौल बनाने के लिए पॉजीटिव रहना होगा, नहीं तो निराशा होने की संभावना है। आपकी क्षमता को उचित सम्मान नहीं दिए जाने के संकेत हैं। उधार की रकम लौटाना आपकी चिंता का कारण बन सकता है। प्रेम संबंध में आपने जो अपनी छवि बनाई थी, उसे गंवा सकते हैं। कोई दोस्त या मेहमान घर आकर माहौल खुशनुमा बना सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
अपना खोया हुआ आत्मविश्वास पाकर आप खुद को पूर्ण महसूस कर सकते हैं। लीगल मामले में फंसे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी से प्रेम होने के संकेत हैं। आपके जीवन में खुशियां और रोमांच बना रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच घर के माहौल को जीवंत बनाए रख सकती है। पिकनिक या आउटिंग के लिए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहने के कारण आपके लिए कॉर्पोरेट का रास्ता खुल सकता है। परिवार में होने वाला मिलन समारोह यादगार रहने वाला है। आत्मविश्वास और लगन से भरे हुए नजर आने की उम्मीद है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनती हुई नजर आ रही है। आपकी खुशमिजाजी आसपास के माहौल में भी रंग भरने की क्षमता रखती है। संपत्ति से जुड़ा विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
कुछ दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ विवाद बढ़ जाने के संकेत हैं। रोमांटिक मार्चे पर कोई खतरनाक कदम उठाकर प्रेम संबंध को खतरे में डाल सकते हैं। खराब ड्राइविंग करने वालों के साथ बैठना खतरे से भरा हो सकता है, इससे बचें। संपत्ति के कारण किसी अपने से संबंध खराब होने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर स्थिति अपने अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर सबकुछ अच्छा रहने के संकेत हैं। बजट पर ध्यान देकर आप अपनी वित्तीय स्थिति को अच्छे से संभाल सकते हैं। खाने-पीने में नियंत्रण रखकर आप खुद को शेप में रहने में कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी बड़े के दबाव का प्रतिरोध कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के मामले में व्यस्तता रहेगी। यात्रा पर जाने की प्रबल संभावना है। किसी की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
 

webdunia

 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आप पर जितना अधिक दबाव बढ़ेगा, आप उतने ही विद्रोही नजर आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ निकटता बढ़ने की उम्मीद है। संभव है कि किसी मुद्दे को लेकर प्रेमी से आंख मिलाने की हिम्मत नहीं होगी। पेशेवर स्तर पर खुद को आगे ले जाने के लिए भरपूर प्रयास कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। आप अपनी संपत्ति बढ़ाने का प्रयत्न कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : आसमानी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर कुछ चीजें अनिश्चित रहने की संभावना है। किसी परियोजना को लेकर आपके बॉस को आपसे कुछ अधिक अपेक्षाएं हो सकती हैं तथा आप उन्हें सही साबित करने का प्रयत्न कर सकते हैं। किसी क्लाइंट से मिलने वाली बड़ी रकम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के किसी बच्चे को आपके मार्गदर्शन की जरूरत हो सकती है। व्यायाम में नियमित रहकर अच्छे स्वास्थ्य का मजा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
पेशेवर स्तर के प्रतियोगियों का मुंह बंद करवाने का प्रबंध कर सकते हैं। कोई दोस्त या करीबी आपके दिलोदिमाग को झकझोर सकता है जिससे मन अशांत रहने की संभावना है। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की तबीयत में तेजी से सुधार आने के संकेत हैं। बड़ी आमदनी वाला डील हाथ आने की संभावना है। जिससे पूर्व में कभी आप प्यार करते थे, वह आपकी जिंदगी में वापस आ सकता है। किसी ऐतिहासिक जगह की यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहने की संभावना है। किसी नई परियोजना या नए व्यापार की अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद है। रिटेलर्स के लिए विशेष आमदनी वाला साबित होगा। जिन लोगों के साथ अभी थोड़ी-बहुत जान-पहचान है, उस पर बहुत ज्यादा भरोसा करने से बच सकते हैं। किसी परिस्थितिवश प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना आगे टल सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
विदेश के व्यापार से जुड़े लोगों को वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोगों के लिए मानसिक परेशानी किसी बीमारी का रूप ले सकती है। पेशेवर मामले में आज का दिन आपके लिए उपलब्धि वाला साबित होगा। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को कोई सम्मान या अवॉर्ड मिलने की उम्मीद है। शादी या किसी अन्य समारोह के बहाने दोस्तों और करीबियों से मुलाकात का मौका मिलने वाला है। शादीशुदा जीवन को रोमांटिक बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 जून 2018 का राशिफल और उपाय...