Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 25 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा से बाधा संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भागदौड़ अधिक होगी। आराम नहीं मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। मेहनत अधिक होगी। धनहानि संभव है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक नीति में बदलाव होगा। कार्यप्रणाली सुधरेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पीड़ा संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पीड़ा, भय, चिंता व तनाव का माहौल बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय बढ़ेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। कष्ट संभव है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। कार्यसिद्धि होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन