Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 से 30 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 23 से 30 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप प्रतिकूल परिस्थिति में भी गंभीर बने रहकर मानसिक रूप से राहत महसूस कर सकते हैं। सही रास्ता ढूंढने में कामयाबी मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई के स्तर पर अपनी कमियों पर ज्यादा फोकस कर उसे दूर करने के लिए मेहनत किए जाने की संभावना है। आपका ध्यान सिर्फ अपने करियर को सही दिशा देने में लगा रह सकता है। जरूरतमंद लोगों के काम आने के कारण आपकी सराहना संभव है। किसी के प्यार में हरे डूब जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी काम के शुरुआत में ही सही प्रबंध कर लेने के कारण सही गति से आगे बढ़ सकते हैं। पढ़ाई के मामले में किसी की तीखी टिप्पणी आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मौके का फायदा उठाने की काबिलियत का फायदा व्यापार के मामले में मिल सकता है। संपत्ति के मामले में कुछ निर्णय लेने के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। वित्तीय मामले में थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है, किसी प्रतिकूल परिस्थिति में पड़ने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कोई अपने कंधे का सारा बोझ आप पर डाल सकता है, लेकिन आप उसका सामना करने में सक्षम साबित होंगे। आपके रोमांटिक एहसास को पार्टनर द्वारा उचित सम्मान दिए जाने की संभावना है। अप्रत्याशित रूप से कोई आपका समर्थन करने वाला है, इससे आपकी स्थिति मजबूत होने की संभावना है। अच्छा काम करने वालों की पोस्टिंग सही जगह पर होने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर गड़े मुर्दे को उखाड़ने का कोई मतलब नहीं है, ऐसे मामले से किनारा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
अपने भाग्य को दोष देने से बचें, इच्छाशक्ति की बदौलत आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। पेशेवर जरूरतों की वजह से आपको अपने परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी जटिल मामले में उलझे रहने की संभावना है। पैसे के निवेश को लेकर दुविधा बनी रहेगी, किसी से मशविरा कर फैसला कर सकते हैं। रोमांस के स्तर पर जीवंतता लाकर जीवन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
किसी के द्वारा लगातार अनदेखा किए जाने से आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है, लेकिन इसके पीछे कहीं-न-कहीं आपकी गलती है। आपकी अपेक्षा के प्रतिकूल साबित होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी मामले को लेकर बहस होने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर किसी के साथ उलझ सकते हैं। संपत्ति खरीदने की चाहत रखने वालों की बात बनती नजर नहीं आ रही है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पिंक
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
कभी पूर्व में आपने जिसकी मदद की थी, आपकी जरूरत के समय वो भी पूरे सम्मान के साथ आपका साथ दे सकता है। पढ़ाई के स्तर पर अपने सपनों को पूरा करने के लिए थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सबकुछ मैनेज करने के चक्कर में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आर्थिक स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। नियमित व्यायाम की वजह से आप फिट रहेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
जिसे आप प्यार करते हैं उसकी राह आसान करने का कोई मौका चूकने वाले नहीं हैं। कोई है, जो भले ही आपका सामना जाहिर करने में असमर्थ दिख रहा, लेकिन आपके द्वारा की गई सहायता का एहसानमंद रहेगा। अपनी संपत्ति का हिस्सा करने से पहले गहनता से विचार कर सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान लगाने में सफल साबित होंगे। आमदनी अच्छी रहने के कारण जीवनशैली में परिवर्तन संभव है। आप रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं, अपने पार्टनर के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
कोई आप पर जबरदस्ती एहसान थोपने का प्रयास कर रहा है, उसकी सहायता लेने से बचें। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी परिचित या करीबी से सहायता लेना आपके लिए सार्थक साबित हो सकता है। पढ़ाई के स्तर पर एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। जीवनशैली में परिवर्तन करने का फायदा आपको आने वाले दिनों में नजर आ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
जिस मुद्दे को लेकर आप परेशान होते रहते हैं, उसे पहले सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर अनिच्छा दिखाने का गलत प्रभाव पड़ने की संभावना है। किसी सामाजिक मामले को हल्के में लेना गलत साबित हो सकता है। शिक्षा के स्तर पर कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। किसी अच्छी योजना में निवेश किए जाने के संकेत हैं। सेहत में सुधार की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
अपनी योग्यता का अंदाजा लगाने के लिए पेशेवर स्तर पर अलग-अलग चीजों में हाथ आजमा सकते हैं। किसी के मामले में जल्दबाजी में निर्णय देने से बचें, संभव है कि आने वाले दिनों में आपको उस परिस्थिति से गुजरना पड़े। किसी व्यावसायिक यात्रा में मोटा मुनाफा होने की संभावना है इसलिए उस ट्रिप के लिए मना करने से पहले विचार कर सकते हैं। पढ़ाई में आपकी कठिन मेहनत का शानदार परिणाम मिलने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप अपनी अक्षमता के कारण जो कुछ नुकसान उठा रहे हैं, उसके लिए किसी अन्य को दोष देने से बचें। कार्यस्थल पर किसी बात के ऊपर असहमति विवाद में बदल सकती है, सावधान रहें। पढ़ाई के स्तर में सुधार लाने के लिए आप अपनी पूरी क्षमता झोंकने का माद्दा रखते हैं। प्यार आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाला है, रोमांटिक जीवन के शुरुआत की संभावना है। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के लिए कहीं जाने की योजना पूरी होती नजर आ रही है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
किसी खास सामाजिक कार्य के लिए अपना योगदान दे सकते हैं, आपको इस योगदान का भरपूर फायदा मिलने वाला है। यदि आप किसी अन्य देश या सिटी में सेटल होने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको एक बार पुनर्विचार करना चाहिए। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। रिटेलर्स और कमीशन पर काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े मकसद के लिए इस समय आपका जोर बचत पर रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर उठाया गया कदम फायदेमंद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनिदेव के 11 चमत्कारी टोटके एवं उपाय करेंगे कार्यसिद्धि...