2 जून 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनागम होगा। नेत्रों को चोट व रोग से बचाएं। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्यापार अच्छा चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी लंबी यात्रा की संभावना है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य साधारणतया अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। बनते काम में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। चिड़चिड़ाहट रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिलेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। थकान रहेगी। लेन-देन के कार्य संभलकर करें। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र के विस्तार के योग हैं। नए काम मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रमाद न करें। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करने का समय है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावारण रहेगा। जल्दबाजी से बचें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी रोग के कारण परेशानी बढ़ सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। वाहन व मशीनरी के कार्यों में लापरवाही न करें। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार से लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन इत्यादि की लाभदायक योजना बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अज्ञात भय रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : संतान पक्ष की चिंता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। किसी दु:खद समाचार के मिलने की संभावना है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा।

ALSO READ: जिद्दी और जुनूनी होते हैं जून में जन्मे जातक, नेगेटिव थिंकिंग से बचेंगे तो मिलेगा नेम-फेम और मनी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख