Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Vijayadashami 2023: दशहरे पर जपें इनमें से कोई भी 1 मंत्र, प्रभु श्री राम देंगे विजय का आशीष

हमें फॉलो करें Vijayadashami 2023: दशहरे पर जपें इनमें से कोई भी 1 मंत्र, प्रभु श्री राम देंगे विजय का आशीष
Vijayadashami : प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अगले दिन यानी आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को विजयादशमी का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय हासिल करके सत्य की विजयगाथा गाई थी। 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री राम के नाम की शक्ति असीमित है। उनके नाम से लिखे पत्‍थर तैर गए थे, उनके द्वारा चलाया गया अमोघ बाण रामबाण कहलाया, इतना ही नहीं प्रभु श्री राम के मंत्रों का जाप आपकी हर इच्छापूर्ति करने में सक्षम हैं। अत: दशहरे के दिन दिन मर्यादा पुरुषोत्तम के इन विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

साथ ही इन मंत्रों के अलावा दशहरे पर श्री रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा आदि पाठ का वाचन तथा अनुष्ठान करने का भी बहुत शुभ माना जाता है। नीचे दिए गए किसी मंत्र का जाप आप 108 बार या अधिक से अधिक जाप करके प्रभु श्री राम का आशीष पा सकते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं विजयादशमी पर्व पर प्रभु श्रीराम के 10 चमत्कारिक एवं छोटे सरल मंत्रों के बारे में-
 
सरल मंत्र...Lord ram 10 mantra  
 
1. श्रीरामचन्द्राय नम:।
 
2. रामाय नम:।
 
3. ह्रीं राम ह्रीं राम।
 
4. क्लीं राम क्लीं राम।
 
5. 'श्रीराम, जयराम, जय-जय राम'।
 
6. श्रीं राम श्रीं राम।
 
7. ॐ राम ॐ राम ॐ राम।
 
8. श्रीराम शरणं मम्।
 
9. ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा।
 
10. फट् राम फट्।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजयादशमी विशेष: मन रूपी रावण का दहन हो