Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

हमें फॉलो करें politicians zodiac signs
, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (13:06 IST)
politicians zodiac signs
Astrology: कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनमें जन्मजात ही लीडरशीप करने के गुण होते हैं फिर भले ही वह राजनीति में हो या किसी अन्य क्षेत्र में। ऐसी 5 राशियां हैं जो यदि प्रयास करें तो राजनीति के क्षेत्र में आसानी से सफल हो सकती हैं। आओ जानते हैं कि कहीं आप भी उस राशि के तो नहीं हैं और यदि हैं तो आप अपने प्रयासों को बढ़ाकर लीडर बन सकते हैं।
1. मेष राशि : यदि आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि का स्वामी मंगल है। राशि मेष होने के साथ ही लग्न मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु या तुला है तो ऐसे जातक में नेतृत्व क्षमता जबरदस्त होती है। ये जातक राजनीति, सेना, पुलिस या शासन प्रशासन के किसी उच्च पद पर जा सकते हैं। यदि मेष राशि और लग्न सिंह या मेष है तो राजनीति में सफल हो सकते हैं। हालांकि मेष राशि होने के साथ लग्न में कोई भी राशि हो आपका साहस आपको सफल नेता बनता है।
 
2. सिंह राशि : यदि आपकी राशि है तो राशि स्वामी सूर्य है। सिंह राशि होने के साथ ही लग्न मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु या तुला है तो आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर राजनीति के किसी उच्च पद पर जा सकते हैं या उच्च सलाहकर बन सकते हैं। हालांकि सिंह राशि वाले जन्मजात नेता होते हैं। यदि वे अपनी उग्रता पर काबू रखकर सही दिशा में कार्य करें तो एक सफल नेता बन सकते हैं। सिंह राशि वाले सिर्फ नेता नहीं हैं; वे ऐसे मार्गदर्शक हैं जो अपने अधीन लोगों की क्षमता का पोषण करते हैं।
 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि का स्मामी भी मंगल है। वृश्चिक राशि होने के साथ ही लग्न मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु या तुला है तो आपको नेता बनने से कोई रोक नहीं सकता। सफल होने के लिए आपका दृढ़ संकल्प अटूट है, और उनमें रणनीति की गहरी समझ भी है। आप अपनी चुनौतियों को विकास के अवसरों में बदलने की क्षमता रखते हैं।
 
4. मकर राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। मकर राशि होने के साथ ही लग्न मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु या तुला है तो आप जिम्मेदारी और निष्ठा की भावना के साथ नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। आप एक अच्छे मार्गदर्शक बन सकते हैं। 
 
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। शनि राशि होने के साथ ही लग्न मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु या तुला है तो योजनाकार और दूरदर्शीता के गुण आपको नेतृत्व प्रदान करते हैं। राजनीति में जाकर आप एक सफल नेता बनने की क्षमता रखते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने का महत्व और फायदे