Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

हमें फॉलो करें Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

WD Feature Desk

, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (16:32 IST)
Army Zodiac : राशियों के भी अपने स्वभाव और गुण होते हैं जिसके आधार पर कार्यक्षेत्र निर्धारित होता है। कुछ ऐसी राशियां होती हैं जो सेना, पुलिस या राजनीति में आसानी से तरक्की कर सकती है। आओ जानते हैं कि इस मामले में कौनसी राशियां हमेशा आगे रहती है।
1. मेष राशि : इसका राशि स्वामी मंगल है तथा यह राशि पूर्व दिशा की स्वामिनी है। यह राशि पुरुष-जाति, लाल-पीले वर्ग, वर्ण कांतिहीन, क्षत्रिय वर्ण, अग्नि तत्व वाली, चर संज्ञक समान अंगों वाली, अल्प सन्ततिवान तथा पित्त प्रकृति कारक है। इसका स्वभाव अहंकारी, साहसी तथा मित्रों के प्रति दयालुता का है। इसके द्वारा मस्तक का विचार किया जाता है। मेष राशि और लग्न के लोग यदि प्रयास करें तो आसानी सेना में जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा प्रयास या संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है।
 
2. मिथुन राशि : इसका राशि स्वामी बुध है। यह पश्चिम दिशा की स्वामिनी है। यह राशि पुरुष जाति, हरित वर्ण, चिकनी, शूद्र वर्ण, पश्चिम वायु तत्व वाली, ऊष्ण, महाशब्दकारी, मध्यम संतति वाली, शिथिल तथा विषमोदयी है। इसका स्वभाव शिल्पी तथा विद्याध्ययनी है। इसके द्वारा शरीर के कंधों तथा बाजुओं का विचार किया जाता है। मिथुन राशि और लग्न के लोग यदि प्रयास करें तो आसानी सेना में जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा प्रयास या संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है।
webdunia
army sena
3. सिंह राशि : इसका राशि स्वामी सूर्य है। यह पूर्व दिशा की स्वामिनी है। यह राशि पुरुष जाति, पीत वर्ण, क्षत्रिय वर्ण, पित्त प्रकृति, अग्नि तत्व वाली, ऊष्ण स्वभाव, पुष्ट शरीर, यात्राप्रिय, अल्प सन्तानविद् तथा निर्जल है। इसका स्वभाव मेष राशि के समान है, परंतु इसमें उदारता एवं स्वातन्त्र्यप्रियता अधिक पाई जाती है। इसके द्वारा हृदय का विचार किया जाता है। सिंह राशि और लग्न के लोग यदि प्रयास करें तो आसानी सेना में जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा प्रयास या संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है।
4. वृश्चिक राशि : इसका राशि स्वामी मंगल है। यह उत्तर दिशा की स्वामिनी है। यह राशि स्त्री जाति, शुभ वर्ण, कफ प्रकृति, ब्राह्मण वर्ण, उत्तर दिशा की स्वामिनी, रात्रिबली, बहु सन्ततिवान तथा अर्द्धजल तत्व वाली है। इसका स्वभाव स्पष्टवादी, निर्मल, दृढ़ प्रतिज्ञ, हठी तथा दम्भी है। इसके द्वारा जननेन्द्रिय का विचार किया जाता है। वृश्चिक राशि और लग्न के लोग यदि प्रयास करें तो आसानी सेना में जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा प्रयास या संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है।
 
5. कुंभ राशि : इसका राशि स्वामी शनि है। यह पश्चिम दिशा की स्वामिनी है। यह राशि पुरुष जाति, विचित्र वर्ण, वायु तत्व वाली, शूद्र वर्ण, त्रिदोष प्रकृति वाली, ऊष्ण स्वभाव, अर्द्धजल, मध्यम संतान वाली, शीर्षोदय, क्रूर तथा दिनबली है। इसका स्वभाव शांत, विचारशील, धार्मिक तथा नवीन वस्तुओं का आविष्कारकर्ता है। इसके द्वारा पेट के भीतरी भागों का विचार किया जाता है। कुंभ राशि और लग्न के लोग यदि प्रयास करें तो आसानी सेना में जा सकते हैं। इन्हें ज्यादा प्रयास या संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनुमानजी क्‍यों हैं आज के युवाओं के सुपर हीरो?