Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

हमें फॉलो करें Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

WD Feature Desk

, बुधवार, 8 मई 2024 (12:29 IST)
Angarak Yog 2024: मंगल और राहु की युति मिलकर अंगारक योग का निर्माण करती है। मंगल ग्रह ने 23 अप्रैल 2024 की सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर मीन राशि में गोचर किया है। मीन राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं जिससे राहु और मंगल के बीच अंगारक योग बना है। यह योग 01 जून 2024 तक रहेगा। इस बीच सभी राशियों पर इस योग का शुभ अशुभ असर होगा। 
मेष राशि : आपकी राशि मंगल की राशि है। इस योग के चलते आपको अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। 1 जून तक अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। सेहत के मामले में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि शुक्र की राशि है। शुक्र और मंगल आपसी शत्रु हैं। आपको धैर्य से काम लेकर समस्याओं के हल के बारे में सोचना चाहिए। परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी से बजट बिगड़ सकता है। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि बुध की राशि है। यह योग आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। भाई-बहनों के साथ सहयोग रहेगा। वाणी में मधुरता आएगी। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में योजनाएं सफल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की आवक बढ़ जाएगी।
कर्क राशि : आपकी राशि चंद्र की राशि है। चंद्र मंगल आपसी मित्र हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक समझौते सफल होंगे। करियर, शिक्षा और नौकरी में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।
 
सिंह राशि : अंगारक योग के चलते आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप इससे पार पा लेंगे। आप अपना उत्साह बरकरार रखें और खर्चों पर लगाम लगाएं। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
webdunia
Rahu Ketu
कन्या राशि : अंगारक योग के चलते आप में आत्‍मविश्‍वास की कमी हो सकती है। दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों के चलते आर्थिक तंगी हो सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखकर फैसला लें और साहस के साथ आगे बढ़ें।
 
तुला राशि : आपके लिए यह योग चुनौतियां तो खड़ी करेगा लेकिन आप डटकर उसका सामना करने में सक्षम होंगे। हालांकि आर्थिक तंगी का आपको सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत खराब हो सकती है।
वृश्चिक राशि : आपके लिए अंगारक योग अच्‍छा साबित होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आय के सोर्स बढ़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
 
धनु राशि : आपके लिए अंगारक योग अच्‍छा माना जा रहा है। नई जगहों पर घूमने का प्लान बनेगा। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलने की भी संभावना है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
मकर राशि : आपके लिए अंगारक योग सही नहीं माना जा रहा है। रिश्तों को लेकर आप सतर्क रहेंगे तो अच्छा होगा। नौकरी बदलने का विचार अभी त्याग दें और अपने कार्य पर फोकस करें। व्यापारी हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
कुंभ राशि : आपके लिए अंगारक योग मिलाजुला असर देगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना होगा। आर्थिक हालात ठीक नहीं रहेंगे।
 
मीन राशि : आपके लिए भी अंगारक योग ठीक नहीं है। खासकर सेहत को लेकर आप सतर्क रहें। हालांकि परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरी या व्यापार में आपको धैर्य से काम लेना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Parshuram jayanti 2024: भगवान परशुराम के 5 ऐसे रहस्य जो शायद ही आप जानते होंगे