Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए सिंह राशि के लिए क्या लाया है नया साल

हमें फॉलो करें वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए सिंह राशि के लिए क्या लाया है नया साल
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

सिंह राशि-
 
आप शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुके हैं। कारोबारी उन्नति होगी। असंतोष दूर होगा। नए कार्यक्षेत्रों में प्रवेश होगा। आय व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूर्वार्द्ध में कार्य में परिवर्तन के योग हैं। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। सभी बाधाओं का नाश होगा। प्रमाद न करें। प्रयास करते रहें।
 
धन-संपत्ति- चल-अचल संपत्ति में वृद्धि, कर्जमुक्ति तथा पूंजी की आवक सहज ही होगी। सम्मान बढ़ेगा। दूसरों पर अतिविश्वास हानि देगा अत: अनुबंध सोच-समझकर करें। आय में निश्चिंतता रहेगी। कर्ज आसानी से प्राप्त होगा।
 
घर-परिवार- मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। घर के किसी सदस्य की उन्नति होगी।
 
स्वास्थ्‍य- कार्यभार तथा जीवन की अनियमितता के कारण स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। उदर विकार, हृदय संबंधित रोग, हड्डी की चोट या रोग होने की आंशका बनती है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- उन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। करियर बनाने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा अत: प्रमाद न करें। उच्च शिक्षा के सारे अवरोध दूर होंगे। एकाग्रता रहेगी।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- व्यवसाय या नौकरी में बड़ा परिवर्तन संभव है। मनचाहे स्थान तथा कार्य मिलने के योग हैं। दूर की यात्राएं होंगी।
 
धार्मिक कार्य- सामाजिक, धार्मिक तथा लोकहितकारी कार्यों में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। मछलियों को दाना चुगाना तथा देवी का पूजन-अर्चन बाधा दूर करेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...