Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए तुला राशि के लिए क्या लाया है नया साल

हमें फॉलो करें वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए तुला राशि के लिए क्या लाया है नया साल
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

तुला राशि-
 
अनचाहा घटनाक्रम रहेगा। व्यापार तथा नौकरी में स्थायी परिवर्तन होगा। उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। वर्ष के उत्तरार्द्ध में लाभ तथा प्रगति होते रहेंगे। अप्रत्याशित कारणों से परिवर्तन होंगे। फिर भी प्रगति होती रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
 
धन-संपत्ति- आय में कमी तथा विलंब दोनों होंगे। व्ययभार बढ़ेगा। नवीनीकरण व मरम्मत आदि पर व्यय होगा। वर्ष के पूर्वार्द्ध में कमी महसूस होगी तथा उत्तरार्द्ध में कुछ सांत्वना मिलेगी। परिवार के किसी व्यक्ति की आय बढ़ेगी।
 
घर-परिवार- पारिवारिक मतभेद व क्लेश आदि से अशांति रहेगी। मांगलिक कार्य भी होंगे। परिवार में वर्षांत में उन्नति होगी। सामंजस्य बनाए रखना होगा।
 
स्वास्थ्‍य- चिंता, तनाव व श्रम के चलते डायबिटीज व रक्तचाप इत्यादि का कोप भुगतना पड़ सकता है। एकाग्रता कम रहेगी। निर्णय लेने में देर होगी। दवा-दारू पर व्यय होगा।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से करियर में परिवर्तन होगा। अशांति तथा एकाग्रता की कमी रहेगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध में सफलता मिलनी शुरू होगी।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- कार्य की अस्थिरता के कारण यात्राएं होंगी। नौकरी में मनचाहा स्थान तथा पद नहीं मिलेगा। भागदौड़ रहेगी।
 
धार्मिक कार्य- केतु सुख स्थान में वृद्ध, अशक्त तथा अपाहिज लोगों की सहायता, पीपल-बड़ वृक्ष का रोपण, अन्न-वस्त्रदान से कष्ट कम होंगे। रुद्राभिषेक व गणेश पूजन-दर्शन से लाभ होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुद्रों के पुत्र मरुद्गण के बारे में जानकर आप आश्चर्य करेंगे