Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Year Ender 2023 : तेलंगाना में बढ़े साइबर अपराध, 2023 में हुई 9 फीसदी की बढ़ोतरी

हमें फॉलो करें Year Ender 2023 : तेलंगाना में बढ़े साइबर अपराध, 2023 में हुई 9 फीसदी की बढ़ोतरी
हैदराबाद , शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (20:20 IST)
Cyber crime increased in Telangana : तेलंगाना में मुख्य रूप से साइबर अपराध में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि के चलते 2023 में समूची अपराध दर में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा वर्ष के दौरान पुलिस ने कुल 2.13 लाख मामले दर्ज किए जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.97 प्रतिशत अधिक हैं।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हाल में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस की व्यस्तताओं के बावजूद 2023 पिछले वर्ष की तुलना में घटना-मुक्त रहा।
 
मौजूदा वर्ष के दौरान पुलिस ने कुल 2.13 लाख मामले दर्ज किए जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.97 प्रतिशत अधिक हैं। 2023 में साइबर अपराध के कुल 16,339 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल 13,895 रहे थे, लिहाजा तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो इनमें 17.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 
इस वर्ष के दौरान खोई हुई कुल संपत्ति का मूल्य 151.78 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से 80.81 करोड़ रुपए (53.82 प्रतिशत) का सामान बरामद किया गया जबकि पिछले साल 50 प्रतिशत सामान बरामद किया गया था।
 
चालू वर्ष के दौरान अपहरण के कुल 1,362 मामले दर्ज किए गए, विश्लेषण में पाया गया कि केवल नौ अपहरण फिरौती के लिए किए गए थे। 2023 में बलात्कार के 2,284 मामले दर्ज किए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में 13 हजार शिक्षकों के वेतन में हुई कटौती, जानिए क्‍या है मामला...