Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किचन में हो गया है sink जाम? इन टिप्स को करें फॉलो

हमें फॉलो करें clogged kitchen sink home remedy
clogged kitchen sink home remedy
अधिकतर लोगों के घरों में किचन में सिंक होता है। किचन में सिंक बर्तन धोने के अलावा कई चीज़ों में उपयोग किया जाता है। अक्सर सिंक में बर्तन धोते समय लोग सब्जी, चाय पत्ती या बर्तन का कचरा सिंक में ही डाल देते हैं। ऐसा करने से सिंक जाम हो जाता है। सिंक जाम होने के कारण हम बर्तन ठीक से धो नहीं पाते। साथ ही लीकेज होने के कारण किचन का फ्लोर भी गंदा होता है। ऐसी परिस्थिति में हमे प्लंबर का इंतज़ार करना पड़ता है या किसी की मदद लेनी पड़ती है। ज्यादा समय तक सिंक में पानी जाम होने से मच्छर, कॉकरोच व कीड़े होने की संभावना ज्यादा होती है। पर इन टिप्स की मदद से आप खुद अपने किचन के सिंक को आसानी से ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
 
1. ENO और गर्म पानी: आज के समय में ENO एसिडिटी को दूर करने के साथ कई घरेलू काम भी उपयोग होता है। ENO भी एक प्रकार का बेकिंग सोडा है जिसकी मदद से आप किचन के सिंक को आसानी से साफ कर सकते हैं। ENO से सिंक साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें..
  • एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें ईनो को मिला दें। 
  • इस मिक्सचर को सिंक में डालें और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद फिर से थोड़ा सा गर्म पानी करें और इसे सिंक में डाल दें।
  • जो पानी या कचरा जम रहा था वो आसानी से साफ हो जाएगा। 

webdunia
2. बेकिंग सोड़ा और विनेगर: बेकिंग सोड़ा से सिंक आसानी से साफ हो जाता है। आप इन टिप्स से सिंक को कर सकते हैं साफ..
  • सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा और 1 चम्मच विनेगर लें। पानी की मात्रा कम रखें।
  • इस मिक्सचर को सिंक के पाइप में डाल दें। यह मिक्सचर नीचे पाइप तक जाना चाहिए। 
  • इसके बाद 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा आप इसके ऊपर डाल दें और 10 मिनट तक रहने दें। 
  • 10 मिनट बाद इसमें गर्म पानी को तुरंत प्रेशर के साथ सिंक में डाल दें। 
  • कुछ देर तक नल का पानी चला कर रहें और सिंक में जाम कचरा आसानी से साफ़ हो जाएगा। 
     
3. पतली डंडी का इस्तेमाल: सिंक जाम होने पर सबसे पहले आप सिंक के आस-पास जमे कचरे को हाथों से हटा दें। इसके बाद एक पतली डंडी या सीख का इस्तेमाल करके नाली के छेद में डालें। ऐसा करने से ऊपर जमा कचरा आसानी से नीचे चला जाएगा। इसके बाद सिंक को अच्छे से साफ़ कर लें और ऊपर से कचरे को भी हटा लें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Global Warming से भारतीयों के दिमाग में बढ़ती गर्मी, महिलाओं के साथ हिंसा में इजाफा, 2090 तक और बढ़ेगी मारपीट