इन 5 बॉडी पार्ट्स पर छिड़कें परफ्यूम, आपकी खुशबू से लोग हो जाएंगे मदहोश

Webdunia
खुशबू और अच्छी महक किसे पसंद नहीं आती? याद करें कि जब ऑफिस में, पार्टी में या रास्ते से कभी कोई ऐसा व्यक्ति आपके पास से गुजरा हो, जिससे कि खुशबू की एक लहर धीमे से आपके पास तक आई हो और आप पलभर के लिए महक गए हों। हम सभी के साथ ऐसा कई बार हुआ है। क्या आप नहीं चाहेंगे कि जब आप कहीं से गुजरें या किसी के साथ बैठे हों तो आपके करीब से भी भीनी-भीनी खुशबू आए?
 
हम सभी चाहते तो यही हैं और इसीलिए ढेरों महंगे परफ्यूम और डियो खरीदते हैं और उन्हें लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह परफ्यूम जो आप लगाते हैं, उससे कुछ ही देर तक खुशबू बनी रहती है, लेकिन दूसरों के परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक जस की तस ही रहती है। आखिर ऐसा क्यों होता है?
 
दरअसल, परफ्यूम लगाने का भी एक सलीका होता है, यदि इसे सही तरीके से लगाया जाए, तब इसकी खुशबू कई घंटों तक बनी रह सकती है। आइए, आपको बताते हैं कि परफ्यूम को शरीर के किन हिस्सों पर लगाने से आपका शरीर दिनभर महकेगा।
 
 
1. कपड़ों पर तो आपने खूब परफ्यूम छिड़क लिया, अब आप थोड़ा सा परफ्यूम अपने बालों पर छिड़ककर देखें। याद रहे परफ्यूम को सीधे ही बालों पर नहीं छिड़कना है, बल्कि पहले आप इसे अपने हेयरब्रश पर छिड़कें और फिर इस ब्रश से अपने बालों को स्टाइल करें।
 
2. अपनी गर्दन पर थोड़ा सा परफ्यूम छिड़कें तो आपकी खुशबू से हर कोई पास आने वाला व्‍यक्ति महक उठेगा।
 
3. अपनी कोहनी के अंदर वाले हिस्से में परफ्यूम छिड़कें। दरअसल, नाड़ी या वेन्स कोहनी की त्‍वचा के पास होती है। इसलिए इस एरिए पर परफ्यूम छिड़कने से खुशबू लंबे समय तक रहती है।
 
 
4. परफ्यूम को कानों के ऊपर छिड़कें। दरअसल, कानों के ऊपर वाली त्‍वचा तैलीय होती है और तैलीय त्‍वचा पर परफ्यूम ज्‍यादा देर तक टिका रहता है।
 
5. हमारी कलाई में कई ब्लड वेसल्स नज़र आएंगी। परफ्यूम को इस पार्ट पर लगाने से खुशबू लंबे समय तक रहती है।
 
ALSO READ: जानिए, अपनी बॉडी शेप के अनुसार कैसे करें कपड़ों का चयन
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मोटापा और डायबिटीज के कारण बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

सिर्फ पानी की कमी नहीं, इन 5 पोषक तत्वों की कमी से फटते हैं होंठ

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

गर्मियों में पैरों से आती है बदबू तो आजमाएं ये 11 उपाय

45 फीसदी डॉक्टर लिख रहे अधूरा पर्चा, 10% तो पूरी तरह गलत

Vastu Tips: रेमेडियल वास्‍तु के हिसाब से बैलेंस करें रिश्‍ते, नहीं होंगे खराब संबंध

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

नेस्ले के शिशु उत्पादों में चीनी, CCPA ने FSSAI को दिए संज्ञान लेने के निर्देश

World Liver Day: विश्व यकृत दिवस, स्वस्थ लिवर चाहिए तो अपने खाने में शामिल करें ये 10 फूड

कब प्रभावी होती है वसीयत?

अगला लेख