Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राहुल गांधी चुनाव जीतते ही किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलट गए...जानिए वायरल वीडियो का सच..

हमें फॉलो करें क्या राहुल गांधी चुनाव जीतते ही किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलट गए...जानिए वायरल वीडियो का सच..
, गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (13:20 IST)
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा को मात दी है। आपको भी पता है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव किसानों की कर्जमाफी को एक प्रमुख मुद्दा बना कर लड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगभग अपने सभी भाषणों में कहा कि उनकी सरकार आते ही दस दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि चुनाव जीतते ही राहुल गांधी किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलट गए हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में दो अलग-अलग वीडियो क्लिप हैं। पहला क्लिप राहुल गांधी की मध्य प्रदेश रैली से है, जिसमें राहुल कह रहे हैं- मैं आश्वासन देना चाहता हूं इस स्टेज से, जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, उसके बाद आप दस दिन गिनना और दस दिन के अंदर, गारंटी कर के कह रहा हूं, यहां पे आपका कर्ज़ा माफ हो जाएगा। दूसरे वीडियो में चुनाव जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी कह रहे हैं- मैंने अपने भाषणों में बोला कि कर्जमाफी एक सपोर्टिंग स्टेप है। कर्जमाफी सोल्युशन नहीं है। सोल्युशन ज्यादा कॉम्प्लेक्स होगा। सोल्युशन किसानों को सपोर्ट करने का होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का होगा

Politics Solitics नाम के फेसबुक पेज ने यह वीडियो शेयर कर लिखा- जीत के 24 घंटे बाद ही पलटे राहुल बाबा



इस पोस्ट को 67 हजार बार शेयर किया जा चुका है और इस वीडियो को 1.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।

कई अन्य फेसबुक पेजेस और यूजर्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

webdunia
यह वीडियो ट्विटर पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।

webdunia
सच क्या है?

11 दिसंबर को तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया था। इस मीडिया ब्रीफिंग का वीडियो हमें कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर मिल गया। इस मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों ने राहुल गांधी से कई सवाल पूछे थे और वायरल वीडियो का दूसरा क्लिप उन्हीं सवालों में से एक का जवाब है।

आइए जानते हैं कि सवाल क्या था। वह सवाल था- 2009 में UPA की वापसी में कर्जमाफी का बड़ा रोल रहा है। क्या कांग्रेस 2019 में फिर से कांग्रेस कर्जमाफी का वादा लेकर चुनावों में जाएगी? आप वीडियो के 22:34 मिनट पर वह सवाल और राहुल गांधी का जवाब सुन सकते हैं।



लेकिन अब आपके मन में यह सवाल होगा कि राहुल गांधी ने आखिरकार चुनाव नतीजों के बाद किसानों की कर्जमाफी पर क्या कुछ कहा। इसका जवाब भी इसी वीडियो में है।

आप वीडियो के 14:40 मिनट पर सुन सकते हैं कि एक पत्रकार ने राहु्ल गांधी से सवाल किया- कर्जमाफी की घोषणा कब होगी?

इसके जवाब में राहुल ने कहा- हमने कहा है कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, किसानों की कर्जमाफी का प्रॉसेस शुरू हो जाएगा। इमीडिएटली।

हमारी पड़ताल में राहुल गांधी पर किया गया दावा फर्जी निकला। राहुल गांधी के प्रेस ब्रीफिंग के वीडियो को क्रॉप कर अपने हिसाब से बनाई गई है, ताकि यह लगे कि राहुल गांधी कर्जमाफी के अपने वादे से पलट गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री : पायलट और गहलोत में उलझी कांग्रेस