Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या तिरंगे के रंग में रंगीं दुनिया की मशहूर इमारतें...जानिए वायरल तस्वीरों का पूरा सच...

हमें फॉलो करें क्या तिरंगे के रंग में रंगीं दुनिया की मशहूर इमारतें...जानिए वायरल तस्वीरों का पूरा सच...
, गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (14:30 IST)
चुनावी बयार तेज बह रही है और उसके साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की रफ्तार भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से दुनिया की मशहूर इमारतों जैसे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, आइफिल टावर, पीसा टावर की ति‍रंगी रोशनी से जगमगाती तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। दावा है कि 26 जनवरी के मौके पर भारत के सम्मान में इन इमारतों को तिरंगे के रंग से नहलाया गया।

क्या है वायरल पोस्ट?

I Support Modi Ji and BJP नामक फेसबुक पेज ने ति‍रंगे के रंग से रोशन दुनिया की मशहूर इमारतों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा- ‘और कोई पूछ रहा था कि मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय संबंध में क्या किया है’।



यह पोस्ट खबर लिखे जाने तक लगभग 5000 बार शेयर किया जा चुका है और 6000 लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है।

क्या है सच?

अपनी पड़ताल में हमने यह पाया कि ये तस्वीरें दो साल पहले भी वायरल हुई थीं। उस वक्त पुडुचेरी की गवर्नर किरण बेदी ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया था, जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।



दरअसल, वायरल तस्वीरों में दिख रही किसी भी इमारत पर तिरंगी रोशनी नहीं डाली गई थी, बल्कि इन तस्वीरों को साल 2017 में 26 जनवरी के मौके पर फिल्टर कॉपी नाम के फेसबुक पेज ने एडिट करके शेयर किया था।





इन तस्वीरें में आप नीचे की तरफ राइट कॉर्नर पर ‘this is an edited picture’ लिखा देख सकते हैं।

हमारी पड़ताल में भारत के सम्मान में दुनिया की मशहूर इमारतों को तिरंगी रोशनी में रंग देने का दावा फर्जी साबित हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैशन की दुनिया में मलाइका अरोड़ा बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा