Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या भारत बंद में महेंद्र सिंह धोनी भी हुए शामिल...जानिए वायरल तस्वीर का सच..

हमें फॉलो करें क्या भारत बंद में महेंद्र सिंह धोनी भी हुए शामिल...जानिए वायरल तस्वीर का सच..
, सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (18:16 IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी‍ पार्टियों ने भारत बंद का आह्वान किया था।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी बंद के तहत विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। बंद समर्थकों ने कई स्थानों पर रेल और सड़क मार्ग बाधित कर प्रदर्शन किया।
 
इस बीच, भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धोनी पेट्रोल पंप पर ही सपरिवार धरने पर बैठ गए। वायरल तस्वीर में धोनी अपनी पत्नी साक्षी और कुछ अन्य लोगों के साथ एक पेट्रोल पंप पर बैठे दिख रहे हैं।
 
फेसबुक पर कुछ घंटे पहले ‘पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पेट्रोल पंप पर ही सपरिवार धरने पर बैठे’ कैप्शन के साथ यह तस्वीर पोस्ट की गई। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही हलचल मच गई और यह आग की तरह फेसबुक और ट्विटर पर फैल गई।

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई..

जब हमने वायरल तस्वीर को गूगल इमेज पर सर्च किया तो हमें लाइव हिंदुस्तान की फोटो गैलरी की एक लिंक मिली...जो कोई और ही कहानी बयां करती है। 30 अगस्त को पोस्ट की गई इन तस्वीरों में से ही एक तस्वीर वायरल हो रही है।

webdunia
लाइव हिंदुस्तान के अनुसार यह तस्वीर शिमला की है। महेंद्र सिंह धोनी उन दिनों एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए शिमला में थे। उनके साथ उनकी पत्नी और कुछ मित्र भी थे। तो अब यह साफ है कि ये तस्वीर तो सच्ची है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को भारत बंद से जोड़कर किया जा रहा दावा झूठा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पादरी चीखा- ईसा मसीह आ रहे हैं, समलैंगिक शादी से समाज बर्बाद हो जाएगा...