Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Vastu Tips : दुनिया के 10 दुर्लभ पेड़ और पौधे, जानिए कौन सा लगाएं घर में

हमें फॉलो करें Vastu Tips : दुनिया के 10 दुर्लभ पेड़ और पौधे, जानिए कौन सा लगाएं घर में

अनिरुद्ध जोशी

World Rare trees and plants: दुर्लभ का अर्थ जो कम मिलता हो, अधिक नहीं पाया जाता हो रेअर हो। दुनिया में ऐसे कई पेड़ और पौधे हैं जो धरती पर बहुत ही दुर्लभ माने जाते हैं। इनमें से कई ऐसे हैं तो तो अब लुप्त होने की कगार पर है। ऐसे ही 10 दुर्लभ पेडों के बारे में जानिए संक्षिप्त जानकारी और जानें कि कौनसे पेड़ या पौधे को घर में लगाने से वास्तु के अनुसार होगा फायदा।
 
1. रोथ्सचाइल्ड का स्लिपर आर्किड : इसके फूल 15 साल बाद खिलते हैं और दुनिया के सबसे महंगे फूल होते हैं। यह आर्किड बोर्नियो के ऊंचे पहाड़ों में पाया जाता है।
 
2. एन्सेफलार्टोस वूडी : यह पौधा दक्षिण अफ़्रीका में पाया जाता है। हालांकि अब इसके क्लोन ही पाए जाते हैं क्योंकि इसे जंगल में विलुप्त माना जाता है। यह नर और मादा दोनों ही रुप में पाया जाता है।
 
3. पेनान्टिया बायलिसियाना : इस पौधे की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है यानी इसे पूरी तरह परिपक्व होने में लगभग पूरे 10 साल लगते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई।
 
4. वेल्वित्चिया : सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पौधों में से एक है जो कि जीवित जीवाश्म पौधे के रूप में भी जाना जाता है। यह पृथ्वी पर 1000 से 2000 वर्षों तक जीवित रहता है।
 
5. नेपेंथेस टेनैक्स : सबसे अजीब दिखने वाले पौधों में से एक नेपेंथेस टेनैक्स है। घड़े के आकार के फूल के साथ 100 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है, जिसकी ऊंचाई 15 सेंटीमीटर होती है। यह उत्तरी क्वींसलैंड का दुर्लभ ऑस्ट्रेलियाई तराई का पौधा है।
webdunia
6. अमोर्फोफैलस टाइटनम (टाइटन अरुम) : इस पौधे के फूल कभी कभार ही खिलते हैं, लेकिन कब यह इसके मूड पर‍ डिपेंड करता है। यह हंटिंगटन के रोज़ हिल्स के नामक वनस्पति उद्यान में पाया जाता है। यह अंदर से बेज रंग की बाती के साथ लाल रंग के फूल जैसा दिखता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत पौधों में से एक है।
 
7. मिडिलमिस्ट रेड : यह बहुत ही सुंदर फलों वाला पौधा है। दुनिया में इसकी केवल दो प्रजातियां बची हैं- एक लंदन के बॉटनिकल गार्डन में और दूसरी न्यूजीलैंड में।
 
8. ट्यूलिप बल्ब : लाल, गुलाबी और पीले रंग के संयोजन के साथ, ट्यूलिप बल्ब को सबसे सुंदर और मूल्यवान पौधा माना जाता था। 150 से अधिक प्रजातियों और 3000 किस्मों के साथ ट्यूलिप बल्ब बहुत ही सुंदर और अनोखे पौधा होता है। इसे घर के पास लगाने से खुशियां मिलती हैं। वास्तु के अनुसार इसे शुभ माना जाता है। 
 
9. सैफ्रन क्रॉकस : यह भी एक दुर्लभ और कीमती पौधा है। यह न सिर्फ एक ऑर्नामेंटल प्लांट है बल्कि इसका इस्तेमाल फूड प्रिजर्वेशन और गॉरमे में तैयार स्पाइसेस में भी होता है।
 
10. पारिजात का पेड़ : यह भी बहुत दुर्लभ है। जिसके भी घर के आसपास होता है जीवन में उस पर न तो कभी संकट आता है और न ही कभी धन की कमी रहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: नवंबर महीना शुरू, जानें माह का पहला दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए | 1 November 2023