Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह फूल नहीं मुर्झाता है वर्षों तक, घर में रखेंगे तो भाग्य बदल जाएगा

हमें फॉलो करें यह फूल नहीं मुर्झाता है वर्षों तक, घर में रखेंगे तो भाग्य बदल जाएगा
निश्चित ही यदि आपको अपने जीवन को बदलना है, तो आपको अपने आसपास की वस्तुओं, तस्वीरों, खिड़की-दरवाओं की दिशाओं और खुद के पहनावे पर ध्यान देना होगा। नकारात्मक जगह, घर और वस्तुओं से बचना जरूरी है। खैर... हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे फूल के बारे में जिसके बारे में आपने अभी तक न तो सुना और न ही देखा होगा। यह फूल सिर्फ दक्षिण भारत में ही पाया जाता है।
 
इस फूल की खासियत यह है कि एक तो यह लकड़ी का फूल है। यह आम फूलों की तरह कोमल नहीं है बल्कि सख्‍त है। इसे आप थोड़ी देर पानी में रखेंगे तो यह पूरी तरह से खिल जाएगा। फिर आप इसे किसी गुलदस्ते में रख सकते हैं। जैसे-जैसे यह सूखेगा, वैसे-वैसे यह अपनी पंखुड़ियों को भी बंद करते जाएगा।
 
माना जाता है कि यह एक चमत्कारिक फूल है। यह वर्षों तक ऐसा ही चलता रहता है। इसे पानी में रखें तो यह फिर खिल उठेगा। इसकी पंखुड़ियां किसी लकड़ी जैसी लगती हैं। जिस भी घर में यह फूल होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है साथ ही आपका दुर्भाग्य को यह फूल भाग्य में बदल देता है। लेकिन इस फूल का मिलता अति दुर्लभ माना जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में यह आसानी से मिल सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन उपायों से करें नवग्रहों की शांति, नहीं होगी कोई दुघर्टना...