Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेलेंटाइन को मैसेज भेजिए

वेबदुनिया के साथ प्यार का इजहार

हमें फॉलो करें वेलेंटाइन को मैसेज भेजिए
पहली-पहली बार मोहब्बत की है, कुछ ना समझ में आए मैं क्या करूँ? अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो आज कर दी‍जिए अपने प्यार का इजहार, सरेआम।

ND


आज फिर छाया है खिलती बहारों का पिंक मौसम। आज फिर आरजू ले रही हैं अँगड़ाई। याद आ रही है पहली नजर के पहले-पहले प्यार की। सतरंगी दमकती शाम की। मोरपंखी यादों से महकती अलसाई दोपहर की। आज,बस आज, क्यूँ ना कह डाले हम अपने दिल की बात।

इस वेलेंटाइन डे का सितारों से सजा हर पल गा रहा है मोहब्बत के अफसाने और आप अब भी खामोश है? आज दिन उसका है जो सिर्फ और सिर्फ आपका है। आज एक्सप्रैस कीजिए गोल्डन वर्ड्स के साथ। आज अपनी मोहब्बत के हसीन सफर को शुरू कीजिए हमारे साथ। वो जो दुनिया में आपको सबसे स्वीट लगता है। उसके लिए भेज दीजिए एक ऐसा मैसेज जो सबसे अलग हो। जो बस उसके लिए हो। उसकी यादों के लिए हो।

हो सकता है वेबदुनिया के मंच से आपका प्रपोजल आपके वेलेंटाइन का इकरार बन जाए। बस तीन शब्द 'आई लव यू' ही नहीं, कह डालिए वह सब कुछ, जो उमड़ रहा है दिल के दरिया में। शायद चला आए (या चली आए) आपका स्वीट लव आपके पास, बेकरार होकर, झूमता-गुनगुनाता। हवा पर सवार होकर।

वेलेंटाइन को संदेश पहुँचाने के लिए आपके बीच की कड़ी बना है वेबदुनिया। अपना मैसेज हिन्दी या अँग्रेजी भाषा में भेज सकते हैं। पहले ब्यूटीफूल वेलेंटाइन का नाम, मैसेज और फिर अपना नाम। तो फिर देर किस बात की? कीजिए टाइप अपने धड़कते दिल की हर खूबसूरत बात अपने वेलेंटाइन के लिए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi