Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा, 60244 पदों पर होगी नियुक्ति

हमें फॉलो करें UP की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा, 60244 पदों पर होगी नियुक्ति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (09:01 IST)
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस (UP Police) में सिपाहियों की सबसे बड़ी भर्ती संपन्न होने जा रही है और इसकी लिखित परीक्षा (written examination) 17 और 18 फरवरी को होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 15 लाख 48 हजार 969 अभ्यर्थी महिलाएं हैं।
 
60,244 पदों पर भर्ती : यूपी पुलिस में सिपाहियों के लिए 60,244 पदों पर भर्ती हो रही है। ज्यादा अभ्यर्थी होने के चलते परीक्षा 2 दिन कराई जा रही है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2,385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अन्य राज्यों के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
 
सबसे ज्यादा बिहार के 2 लाख 67 हजार 305 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 2 पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे होगी। एक पाली में 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। निष्पक्ष, पारदर्शी परीक्षा कराने लिए पुलिस भर्ती बोर्ड और पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्‍वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज, क्या कोर्ट के समक्ष पेश होंगे केजरीवाल?