Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP News : यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर 6 की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

हमें फॉलो करें UP News : यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर 6 की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

हिमा अग्रवाल

देवरिया , सोमवार, 2 अक्टूबर 2023 (11:30 IST)
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 6 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक परिवार के 5 लोग शामिल है। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई।

हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। प्रेम यादव की हत्या से बौखलाए उनके परिजनों ने हत्या का बदला लेने के लिए सत्य प्रकाश के घर में घुसकर पांच लोगों को मौत की निर्ममता से हत्या कर दी जबकि एक लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वारदात की सूचना गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया, परिजनों की चीख-  पुकार सुनकर दिल दहलने लगा। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
 
2 अक्टूबर को जहां पूरा देश सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बना रहा है, वहीं देवरिया में हिंसा का तांडव खेला गया।

रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की जान चली गई। ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला क्षेत्र के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव का लंबे समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7 बजे के करीब प्रेमचंद यादव विवादित खेत पर पहुंचे थे, सूचना मिलते ही सत्य प्रकाश दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां पहुंच गया। इसी के चलते दोनों पक्षों में अनबन हो गई। इसी बीच सत्य प्रकाश पक्ष ने ईंटों से कुचलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद को मौत के घाट उतार दिया।
webdunia

घटना को अंजाम देकर सत्य प्रकाश घर आ गया। कुछ देर बाद प्रेम प्रकाश के परिजन मौत का बदला लेने के लिए सत्यप्रकाश के घर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पहुंच गये।

यहां पर उन्होंने खूनी संघर्ष खेलते हुए सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी और फारेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। क्षेत्र में तनाव व्याप्त होने के चलते गांव को छावनी में तब्दील करते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

क्या बोले अखिलेश यादव : देवरिया की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता।
 
एक उच्च स्तरीय जांच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जांच तत्काल हो। Edited by:  Sudhir Sharma


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में NIA का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शैफी गिरफ्तार, सिर पर था 3 लाख का इनाम