Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश यादव ने एमपी के CM को कहा प्‍यारे मोहन, कहा- हमारे पास बहुत से वजीर हैं

भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा

हमें फॉलो करें अखिलेश यादव ने एमपी के CM को कहा प्‍यारे मोहन, कहा- हमारे पास बहुत से वजीर हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 4 मार्च 2024 (16:37 IST)
Akhilesh Yadav told the CM of MP, 'Pyare Mohan' :  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में सोमवार को मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) पर सीधे तंज कसते हुए उन्हें 'प्यारे मोहन' (Pyare Mohan) कहा। सोमवार को सपा मुख्यालय में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया समेत कई नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि बहुत पुरानी ट्रिक है।
 
भाजपा और भाजपा का जो थिंक टैंक है, बहुत होशियार है, कब कौन सी चाल चलनी है, कब ढाई चाल चलनी है, कब प्यादा चलना है। लेकिन हमारे पास बहुत से वजीर हैं।

 
भाजपा की पुरानी ट्रिक है : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संबंधित सवाल पर अखिलेश ने अपने बगल में बैठे एक नेता की ओर इशारा करते हुए पूछा कि आप इन्हें पहचानते हैं और फिर कहा वो (मोहन यादव) प्‍यारे मोहन हैं। ये सब पुरानी ट्रिक है। जब सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्‍पसंख्‍यक) परिवार बढ़ाने में जुट गई है तो इस लड़ाई को कैसे कमजोर किया जाए, उसका वो रास्‍ता अपना रहे हैं।
 
मोहन यादव ने साधा था अखिलेश पर निशाना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को लखनऊ में आयोजित यादव महाकुंभ में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसा माना जाता था कि केवल एक ही परिवार यादव समाज का ठेकेदार (ठेकेदार) है, लेकिन उन्हें खुशी है कि यह समाज अब ठेकेदार प्रणाली से मुक्त हो गया है।

 
अखिलेश का भाजपा पर आरोप : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है तब से 1 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं और आंदोलन के तहत हजारों किसानों की जान गई। उन्‍होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो तीन काले कानून लाए थे। कितने किसान शहीद हो गए और आज भी किसान आंदोलन कर रहा है, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मांग रहा है।
 
केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी को टिकट दिए जाने का सवाल उठते ही यादव ने तपाक से कहा कि भाजपा से क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं। जिन पर आरोप थे। उन्हें टिकट दे रहे तो समझ लेना चाहिए कि भाजपा कैसी पार्टी है? सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज माफ किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में सरकार पर कोई खतरा नहीं, विक्रमादित्य ने पार्टी नेतृत्व से की बात