Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी चुनाव : एक साथ आएंगे राहुल और प्रियंका, युवाओं के लिए जारी करेंगे घोषणा पत्र

हमें फॉलो करें यूपी चुनाव : एक साथ आएंगे राहुल और प्रियंका, युवाओं के लिए जारी करेंगे घोषणा पत्र
, शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (07:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी का युवा केंद्रित घोषणापत्र जारी करेंगे।
दोनों नेता पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह दुर्लभ मौकों में से एक है जब दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे।
 
कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दे रही है और उसने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी अब तक 2 सूची जारी कर 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इनमें 66 महिलाएं हैं।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदशहर : टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोईं कांग्रेस नेत्री, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं, करूंगी भूख हड़ताल