Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या है लादेन का मकसद?

हमें फॉलो करें क्या है लादेन का मकसद?
दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन जिस मकसद और लक्ष्य को लेकर चल रहा है, क्या वह कभी पूरा होगा?

लादेन का मकसद बहुत स्पष्ट है। वह पूरी दुनिया पर इस्लाम लादना चाहता है। वह पूरी दुनिया में निजाम-ए-मुस्तफा लादना चाहता है। यह एक बर्बर और आदिम आकांक्षा है। दुनिया का इतिहास गवाह है कि इस तरह के ख्वाब किसी भी युग में किसी के भी पूरे नहीं हुए। आदमी स्वभाव से स्वतंत्रता प्रिय है। उस पर कभी भी किसी की बंदिशों को सार्वभौमिक तरीके से लागू नहीं किया जा सकता। चाहे वह धार्मिक बंदिशें ही क्यों न हों।

दुनिया को कभी भी ताकत के बल पर एक रंग में नहीं रंगा जा सकता। मध्यकाल में ऐसे ख्वाब देखने वाले एक से एक जांबाज हुए हैं। ईसाईयत में भी और इस्लाम में भी लेकिन उनमें से कोई भी दुनिया को एक रंग में रंगने में कामयाब नहीं हुआ। इसलिए लादेन भी कभी नहीं होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi