Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनिका उर्फ सुरभि चंदना ने भी छोड़ा शो, फैंस को दिखेंगी नए अवतार में

हमें फॉलो करें अनिका उर्फ सुरभि चंदना ने भी छोड़ा शो, फैंस को दिखेंगी नए अवतार में
टेलीविज़न के ट्रेडिंग शो 'इश्कबाज़' की लीड एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मस्तीभरी सुरभि यानी अनिका ने शो में दर्शकों को खूब लुभाया है। लेकिन यहां फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सुरभि ने खुलासा किया कि वे इस शो से बाहर हो रही हैं। 
 
अनिका के नाम से पहचानी जाने वाली सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि फैंस के इतने प्यार और सपोर्ट के लिए वह बहुत आभारी हैं। हालांकि इस शो से, जिसने उनकी लाइफ बदल दी और बहुत कुछ सिखाया, इससे वे बाहर हो रही  हैं। यह खबर सुनकर फैंस निराश हो गए। सुरभि शो में शिव की पत्नी अनिका का किरदार निभाती थीं। 
 
वहीं एक खुशखबरी भी है। वह यह कि वे दोबारा टीवी पर एक नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। जी हां, इसी पोस्ट के साथ अनिका ने यह  भी लिखा है कि वे दर्शकों से वादा करती है कि वे जल्द ही एक नए अवतार में दोबारा सभी के सामने होंगी। सुरभि ने कहा कि अभी वह केवल एक नए साहस को आगे बढ़ने और शुरू करने के बारे में सोच सकती है। बड़ी खबर यह भी है कि इस शो से सभी कलाकार बाहर हो चुके हैं। सिर्फ एक्टर नकुल मेहता इस शो से जुड़े हुए हैं। 
 
दरअसल शो के बारे में यह खबर है कि इसमें एक बड़ा लीप आने वाला है। जिसके चलते सभी कलाकार बदल दिए जाएंगे। शो में सुरभि को इतना पसंद किया जाता था कि फैंस ने यहां तक कह किया सुरभि नहीं तो इश्कबाज़ भी नहीं। इसे लेकर हैशटैग्स भी बनाए गए। हालांकि फैंस को राहत है कि सुरभि जल्द ही नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान जिसे डेट करना चाहती थीं उसके साथ करेंगी रोमांस, पिता की फिल्म का सीक्वल