Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉट शिल्पा शिंदे और कूल सुनील ग्रोवर लगा रहे हैं रेन डांस में रोमांस का तड़का

हमें फॉलो करें हॉट शिल्पा शिंदे और कूल सुनील ग्रोवर लगा रहे हैं रेन डांस में रोमांस का तड़का
बॉलीवुड और टेलीविज़न की बात अलग है। बॉलीवुड में चाहे जो दिखाया जा सकता है लेकिन अगर टेलीविज़न पर कुछ भी हटकर दर्शाया जाता है तो उसकी चर्चा आग की तरह फैलती है। ऐसे में हॉट नज़ारे देखने को मिल जाएं तो क्या ही बात है। 
 
यहां बात हो रही है खूबसुरत एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की। दोनों वैसे तो फिलहाल कॉमेडी शो कर रहे हैं लेकिन इनके बीच नज़दीकियां बहुत ज़्यादा ही बढ़ गई हैं। बात यहां तक पहुंच गई है कि दोनों पर रोमांटिक मूड में, रोमांटिक गाने पर रेन डांस तक कर रहे हैं। जी हां, यहां सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की ही बात चल रही है। 
 
बिग बॉस 11 की विनर और सभी की चहेती एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे कॉमेडी शो 'धन धना धन' में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ काम कर रही हैं। दोनों शो में कपल बने हैं। दोनों अपने किरदार में इतना ढल गए हैं कि लगता है दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। हाल ही में दोनों कॉमेडी करते-करते रोमांस में खो गए और बारिश में भीग रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शिल्पा और सुनील गाने 'सांसों को सांसों में' पर डांस कर रहे हैं। 
 
शिल्पा रेड साड़ी में बहुत हॉट लग रही हैं। उनका मेकअप, रंग, साड़ी, अदाएं, मुस्कान सभी कुछ बेहतरीन है। साथ ही सुनील का यह अवतार उनके फैंस पहली बार देखेंगे। हमेशा सभी को हंसाने वाले सुनील इस बार रोमांस में भीगे नज़र आ रहे हैं। दोनों ने इस रोमांटिक गाने पर शानदार डांस किया और इसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद शिल्पा भी अपनी रोमांटिक अदाएं काबू नहीं कर पाईं। 
 
फैंस शिल्पा के इस डांस को देखकर उनके और दीवाने हो गए हैं। साफ कर दें कि दोनों ने सिर्फ शो के लिए इतनी रोमांटिक परफॉर्मेंस दी थी। यह शो 'धन धना धन' क्रिकेट पर आधारित शो है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में इस बार नजर आएंगे ये सेलिब्रिटीज़