Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'नागिन 3' की पहली नागिन से मिलवाया एकता कपूर ने

हमें फॉलो करें 'नागिन 3' की पहली नागिन से मिलवाया एकता कपूर ने
फेमस शो 'नागिन 3' की निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि शो में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शामिल हैं। नागिन और नागिन 2 की सफलता के बाद अब शो अपनी अगली कड़ी लेकर आ रहा है और दर्शक इसका इंतज़ार कर रहे हैं। मौनी रॉय और अदा खान तो नहीं, इस बार एकता कपूर नई नागिनें लाई हैं और उन्हें उम्मीद है कि इन्हें भी दर्शकों से उतना ही प्यार मिलेगा। 
 
एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि करिश्मा तन्ना भी शो का अहम हिस्सा हैं। इसमें एकता ने करिश्मा का लुक शेयर किया जो कि दर्शकों के लिए सरप्राइज़ से कम नहीं था। 
 
एकता कपूर ने करिश्मा का लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा ये आई पहली नागिन.. करिश्मा तन्ना, 'नागिन 3' में स्वागत है.. कलर्स पर जल्द ही। 
 
इस पोस्टर में करिश्मा का नागिन अवतार बिलकुल अलग ही नज़र आ रहा है। ग्लैमरस और स्टाइलिश तमन्ना का नागिन अवतार देखने लायक है और फैंस इसके लिए उत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने सभी काली चीज़ें पहन रखी हैं, उसके साथ बोल्ड सिल्वर ज्वेलरी और भारी गहरा मेकअप। 
 
इस शो में तीन नागिनें होंगी। करिश्मा तन्ना से एकता मिलवा चुकी हैं। साथ ही खबर के मुताबिक अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति भी लीड में होंगी। इस बार की कहानी का खुलासा अब तक नहीं हुआ है लेकिन पिछली बार की कहानी को आगे बढ़ाता यह सीज़न ज़्यादा रोचक होने वाला है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्टूबर के लिए वरुण नही थे पहली पसंद