Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण पटेल और अंकिता भार्गव के घर से लौटी खुशियां, हुई ऐसी घटना

हमें फॉलो करें करण पटेल और अंकिता भार्गव के घर से लौटी खुशियां, हुई ऐसी घटना
कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर करण पटेल ने यह खुलासा किया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। अंकिता भार्गव और करण पटेल ने यह खुशखबरी सभी के साथ शेयर की। इससे टीवी इंडस्ट्री और करण-अंकिता के फ्रेंड्स बहुत खुश थे। 
 
अब खबर आई है कि करण के घर यह खुशियां सिर्फ कुछ ही लम्हों की थी। अंकिता भार्गव को अब बेबी नहीं होगा और इससे सभी बहुत दुखी हैं। अंकिता को मिसकैरेज हो गया है। इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 
 
2015 में दोनों ने शादी की थी और 2018 की शुरुआत में अंकिता प्रेगनेंट हुईं। सभी घर में पहले बच्चे के आने के इंतज़ार में थे और बहुत उत्साहित थे। ऐसे में गर्भपात की खबर से परिवार में दुख का माहौल है। यह मिसकैरेज अंकिता को चार महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ। इसकी जानकारी अंकिता के एक्टर पिता अभय भार्गव ने दी है। 

 
वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही 'जी गोल्ड अवॉर्ड' फंक्शन में अंकिता और करण शामिल हुए थे। उसके बाद ही अंकिता को मिसकैरेज हुआ। इस बात का दुख सभी को है। उम्मीद है करण-अंकिता और उनका परिवार इस दुख से जल्द ही बाहर निकल जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्लास्टिक बैन पर पूनम पांडे का सवाल- क्या कॉन्डम पर भी बैन है?