Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 12 होगा धमाकेदार, लेस्बियन्स और गे कपल के साथ ये पार्टिसिपेंट्स आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें बिग बॉस 12 होगा धमाकेदार, लेस्बियन्स और गे कपल के साथ ये पार्टिसिपेंट्स आएंगे नजर!
टीवी का सबसे विवादास्पद शो 'बिग बॉस' जल्द ही अपना 12वां सीज़न लेकर आने वाला है। कुछ समय पहले ही इसका 11वां सीज़न खत्म हुआ जिसके बाद से ही दर्शक अगले सीज़न का इंतज़ार करने लगे थे। शो के 12वें सीजन के ऑडिशन भी शुरू हो चुके थे। 
 
हर बार नई थीम पर आने वाला यह शो इस बार भी मज़ेदार थीम के साथ सामने आएगा। खबर है कि इस बार के कंटेस्टेंट्स कपल के तौर पर भाग लेंगे। हालांकि इस सीजन में सिर्फ फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल कपल्स ही शामिल होंगे। पिछली बार की तरह इसमें आम जनता को मौका नहीं दिया जाएगा। कपल्स के अलावा इसमें मां-बेटे, पिता-बेटी, भाई-बहन जैसी जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी। साथ ही लेस्बियन्स और गे कपल भी शामिल हो सकते हैं। 
 
पिछला सीज़न सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था। इस बार शो कौन होस्ट करेगा इसकी खबर तो नहीं है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि सलमान ही इस शो को होस्ट करेंगे। प्रतिभागियों की लिस्ट भी पता चली है। हाल ही में खबर आई है कि शो में इस बार कई मज़ेदार जोड़ियां सामने आएंगी। इस लिस्ट में पोर्नस्टार डेनी डी, 'मिस इंडिया बिकनी' निकिता गोखले, माहिका शर्मा, मिलिंद सोमण, अंकिता कंवर, सिद्धार्थ सागर, शुभी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। 
 
एक नज़र डालते हैं इस अनुमानित लिस्ट पर। शो में खबर के मुताबिक मिलिंद सोमण और उनकी वाइफ अंकिता कंवर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों की उम्र में बहुत फासला है, ऐसे में दोनों का शादी करना कई लोगों को पसंद ना आया हो, लेकिन इनकी बहुत चर्चाएं हुई थीं। साथ ही मिलिंद के बहुत से फैंस भी हैं। 
 
साथ ही शो में माहिका शर्मा की भी चर्चा है। वे अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स के कारण बहुत सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वे डबल मीनिंग पोस्ट डालती रहती हैं। साथ ही उनके एडल्ट फिल्म पार्टनर डेनी डी भी इनके साथ शो का हिस्सा हो सकते हैं। डेनी को माहिका के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। 

 
बॉलीवुड से नहीं बल्कि मलयालम फिल्म के सिर्फ एक ही सीन से फेमस हो चुकीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वर्ष सभी का दिल जीता है। उनके साथ को-स्टार रोशन अब्दुल बहुत जमते हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। विंक क्वीन प्रिया प्रकाश भी अपने दोस्त रोशन के साथ इस शो के 12वें सीज़न में नज़र आ सकती हैं। 
 
इस वर्ष एक कॉमेडियन ने कॉमेडी नहीं बल्कि अपनी आपबीती सुनाकर फैंस को चौंका दिया था। कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी ज़िंदगी और मां-बाप के कई राज़ खोले और फैंस का प्यार पाया। हालांकि अब वे बेहतर स्थिति में हैं और कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड शुभी जोशी के साथ शो में नज़र आ सकते हैं। 

 
'संध्या बींदणी' के नाम से फेमस एक्ट्रेस दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि यह खबर अभी पक्की नहीं है। वहीं पूर्व 'मिस इंडिया बिकिनी' निकिता गोखले और रोमांस किंग इम्तियाज अली भी शो में भाग ले सकते हैं। दोनों हालांकि पुराने कपल हैं। इसके अलावा निकिता गोखले अपने न्यूड फोटोशूट के लिए बहुत चर्चाओं में थीं। भाभीजी घर पर है कि अनिता भाभी यानी कि सौम्या टंडन के भी इस शो में लेने की चर्चा है। 
 
लगता है कि बिग बॉस शो का सीज़न 12 धमाकेदार होने वाला है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार के बेटे आरव इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के हुए दीवाने, ले जाना चाहते हैं डेट पर