Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 11 के दुश्मन... घर से निकलते ही बने दोस्त

हमें फॉलो करें बिग बॉस 11 के दुश्मन... घर से निकलते ही बने दोस्त
बिग बॉस सीजन 11 जिन्होंने भी देखा है वे जानते हैं कि विकास गुप्ता और हिना खान में कभी भी नहीं पटी। आखिर तक वे लड़ते रहे। दरअसल दोनों तगड़े खिलाड़ी थे। एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी मानते थे। उनके अपने-अपने ग्रुप थे इसलिए उनमें मुकाबला होना स्वाभाविक था। 
 
सीज़न 11 खत्म हो गया है। विकास और हिना दोनों खाली हाथ रहे और ट्रॉफी शिल्पा शिंदे ले उड़ी। घर से बाहर आने के बाद विकास और हिना अब अच्छे दोस्त बन गए हैं। 
 
हिना, विकास, प्रियांक शर्मा और हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल लगातार मिलते हैं। कई बार वे रेस्तरां में साथ देखे गए। हाल ही में सभी ने 'पद्मावत' फिल्म साथ देखी। विकास और रॉकी तो अच्छे दोस्त बन गए हैं। हिना के सामने एक बार रॉकी ने कहा भी विकास उनके पसंदीदा खिलाड़ी थे।
 
हिना का कहना है कि बिग बॉस के घर के अंदर मेरी और विकास के बीच प्रतिद्वंद्विता थी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम घर से निकल कर दोस्त नहीं बन सकते। हम दोनों एक-सा सोचते हैं इसलिए हमारे बीच मुकाबला रहा है, लेकिन अब हमारे बीच कोई कड़वाहट बाकी नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मावत देखने गई लड़की के साथ टॉकीज में बलात्कार