Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दर्शक रह गए चकित, बिग बॉस में नहीं हैं यह कंटेस्टेंट्स शामिल

हमें फॉलो करें दर्शक रह गए चकित, बिग बॉस में नहीं हैं यह कंटेस्टेंट्स शामिल
जैसे ही खबर आती है बिग बॉस की, वो चर्चा बन जाती है। फिर दर्शक बिना किसी पल का इंतज़ार किए शो की हर एक खबर लेना चाहते हैं। ऑडिशंस के बाद बिग बॉस ने शो की रिलीज़ डेट 16 सितंबर बताई। थीम जोड़ियां है यह पता चलने के बाद सर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके अलावा उनकी खुशी तब भी जाहिर हुई थी जब शो के अनुमानित कंटेस्टंट्स की लिस्ट खबरों में जारी हुई थी। 
 
इस लिस्ट में कई बड़े नाम सामने आए थे। ऐसे में दर्शक उनके फेवरेट सेलीब्रिटीज़ को देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। लेकिन यह क्या, बिग बॉस ने तो दर्शकों को बेवकूफ ही बना दिया। इस लिस्ट में से बहुत ही कम नाम शो में शामिल हुए हैं। ऐसे में फैंस का नाराज़ होना तो बनता है। हालांकि नए कंटेस्टंट्स से भी सभी खुश हैं। एक बार नज़र डालते हैं शो की अनुमानित कंटेस्टेंट लिस्ट पर।    
 
इस अनुमानित लिस्ट में सबसे पहले नाम आया था कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष मिंबाचिया का। दोनों शो के प्रीमियर पर भी सलमान के साथ नज़र आए थे। ऐसे में शो के लिए क्रेज़ तो बढ़ना ही थी। लेकिन पहले दिन दोनों की एंट्री ना होने पर फैंस निराश हो गए। 
 
हालांकि उनके लिए खुशखबरी यह है कि भारती और हर्ष कंटेस्टंट नहीं बल्कि एक सरप्राइज़ एलीमेंट की तरह शो से जुड़े हुए हैं जिसका खुलासा जल्द ही होगा। 
 
इसी लिस्ट में दूसरा नाम आया था पॉर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का। खबर थी कि इन्होंने शो के लिए करीब 95 लाख रुपए हर हफ्ते की फीस तय कर ली थी। लेकिन अब वे शो में नहीं हैं। 

 
डैनी ने ही इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि माहिका और वे नहीं चाहते थे कि वे शो में कॉमनर्स के साथ हिस्सा लें। वे सिर्फ सेलिब्रिटीज़ के साथ ही शो में एंटर करना चाहते थी। खबर है कि मेकर्स ने उनकी फीस बढ़ाकर 1 करोड़ 25 लाख तक कर दी थी लेकिन दोनों ने इसके लिए मना कर दिया। 
 
स्प्लिज़्टविला फेम स्कारलेट रोज़ भी शो में आने वाली थीं। उनके बारे में कुछ दिन पहले ही खबर थी कि उन्होंने एक हॉट फोटोशूट करवाया है। इसलिए फैंस इस शो की सबसे हॉट कंटेस्टेंट को देखने के लिए बेताब थे लेकिन वे भी शो में नहीं आईं। इसकी वजह हालांकि अभी पता नहीं चल पाई है। 
 
एक्टर शालीन भनोट के भी आने की उम्मीदें थीं। उनके लिए मेकर्स ने 35 हज़ार रुपए हर हफ्ते की फीस तय की थी। लेकिन अब फैंस को इस क्यूटनेस को देखने का भी मौका नहीं मिलेगा। 
 
खतरों के खिलाड़ी सीज़न 7 की कंटेस्टंट टीना दत्ता इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली थीं। इन्होंने उतरन, कोई आने को है, शनि जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन यह एक्ट्रेस शो से गायब थीं। 
 
वहीं सृष्टि रोडे शो का हिस्सा ज़रुर हैं लेकिन जोड़ी वाले इस शो में उनके पार्टनर मनीष नागदेव के आने की भी चर्चा थी। अब मनीष तो शो में नहीं हैं और सृष्टि अकेले ही घर में रहेंगी। 
 
इन सभी लोगों के शो से ना जुड़ने का दर्शकों को दुख हैं। लेकिन मेकर्स ने इसे सही करने के लिए काफी नई चीज़ें शो में जोड़ी हैं। इस बार शो में मज़ेदार कंटेस्टेंट्स के अलावा मेकर्स बिग बॉस सीज़न 11 की हिना खान को भी स्पेशल सरप्राइज़ के तौर पर बुलाने वाले हैं। खबर है कि हिना खान शो में एक दिन घर पर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ गुज़ारेंगी। अब आगे आगे देखते हैं होता है क्या। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर 'वंदे मातरम' और 'पटना से पाकिस्तान 2' को बनाने की घोषणा