Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (25 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 25 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

हमें फॉलो करें मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (25 जुलाई)
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
मोहरा (एक्शन): एक आदमी को चार खून के इल्जाम में जेल भेज दिया जाता है परंतु एक पत्रकार और बॉस की मदद से वह छूट जाता है। उस पर बॉस के लिए काम करने का दबाव बनाया जाता है परंतु उसे पता चल जाता है कि बॉस उसका उपयोग कर रहा है।
कलाकार: अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी निर्देशक: राजीव राय

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
आ देखें जरा (एक्शन): एक फोटोग्राफर को अपने दादा का पुराना कैमरा मिल जाता है। वह कैमरा उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देता है। मगर बाद में वही उसकी जिंदगी मुश्किल में भी डाल देता है।
कलाकार: राहुल देव, नील नितिन मुकेश, बिपाशा बसु निर्देशक: जहांगीर सूरती

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
होगी प्यार की जीत (ड्रामा): दो भाई मिलकर ठाकुर से अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। वे ठाकुर की दोनों बेटियों से शादी करने की योजना बनाते हैं।
कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, नेहा, नेहा बाजपेई निर्देशक: पी वासू

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
खिलाड़ियों का खिलाड़ी (एक्शन): एक पुलिस अफसर को शहर के नामी वकील के खिलाफ सबूत मिलते हैं कि उसने 20 साल पहले अपने ही भाई का खून किया था। अब पुलिस अफसर वकील को उसी के जाल में फंसाने की योजना बनाता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, ममता कुलकर्णी निर्देशक: उमेश मेहरा

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
कोई मिल गया (रोमांस): एक मानसिक रूप से कमजोर लड़के रोहित की कहानी, जो एलियन को अपना दोस्त बना लेता है। जब पुलिस को एलियन के बारे में पता चलता है वे उसे गिरफ्तार करना चाहते हैं। रोहित अपने दोस्त को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल देता है।
कलाकार: रेखा, रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, प्रेम चोपड़ा निर्देशक: राकेश रोशन

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
होली आई रे (ड्रामा): एक गांव का ठाकुर सुहागिनी को गर्भवती करके उससे शादी करने का वादा करता है। जब वह बच्चे को अपनाने से मना कर देता है, तो सुहागिनी आत्महत्या करने लगती है, परंतु अनोखीलाल उसे बचा लेता है।
कलाकार: बलराज साहनी, माला सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा निर्देशक: हरसुख जग्नेश्वर भट्ट

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi